Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी: हाथरस कांड में आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है CBI, पीड़िता के भाई का भी होगी पूछताछ
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

यूपी: हाथरस कांड में आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है CBI, पीड़िता के भाई का भी होगी पूछताछ

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
18_12_2020-cbi_hat_21178581

कोरोना संक्रमण काल में भी उत्तर प्रदेश को बेहद चर्चा में लाने वाले हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव में दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मृत्यु के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने लम्बी पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि शुक्रवार यानी आज सीबीआई इस केस की चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इसके साथ ही सीबीआई पीडि़ता के भाई को भी गुजरात लेकर जा सकती है, जहां पर उससे पूछताछ होगी। इस केस में पीडि़ता के भाई की ओर से ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

हाथरस के बूलगढ़ी गांव के कथित सामूहिक दुष्कर्म कांड की जांच में करीब ढाई महीने से जुटी सीबीआइ आज हाथरस के कोर्ट एससीएसटी कोर्ट, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंड पीठ या गाजियाबाद के सीबीआइ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर सकती है। सीबीआई ने दो दिन पहले हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई के दौरान 18 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल करने की बात कही थी। बूलगढ़ी कांड के चारों आरोपितों के गांधीनगर में पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने बूलगढ़ी गांव में सीन रीक्रिएशन करने के साथ ही यहां पर हर स्तर की पड़ताल कर चुकी है। अभी भी सीबीआइ गांव में मृतका के भाई और घटना स्थल वाले खेत के मालिक का पॉलीग्राफ कराने के प्रयास में है। अभी तक दोनों इंकार कर रहे हैं।

सीबीआई पीड़िता के भाई को फरेंसिक साइकलॉजिकल टेस्ट के लिए गुजरात लेकर जाएगी। यहां उसका साइकलॉजिकल असेस्मेंट कराया जाएगा। साइकलॉजिकल असेस्टेंट (मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन) में शिकायतकर्ता / अभियुक्तों को विभिन्न काल्पनिक स्थितियों के साथ मामले से संबंधित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रश्न किए जाते हैं। इस दौरान उनकी प्रतिक्रियाएं रेकॉर्ड की जाती हैं। इन सभी प्रतिक्रियाओं के आधार पर मनोवैज्ञानिक पहलुओं, लक्षणों और उद्देश्यों को नापते है।

Post navigation

Previous: SBI Special FD vs Senior Citizen Savings Scheme: जानिए इन दोनों में से कौन है बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा लाभ
Next: सोने के वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या हैं रेट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.