Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या हैं रेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

सोने के वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या हैं रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
18_12_2020-gold_reuters_21178393

सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:21 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 114 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 50,276 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 50,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का भाव 115 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 50,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 50,454 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:22 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 436 रुपये यानी 0.64 फीसद की गिरावट के साथ 67,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 68,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 522 रुपये या 0.75 फीसद की भाव कमी के साथ 68,637 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 69,159 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव (Gold Price in Global Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 0.80 डॉलर यानी 0.04 फीसद की गिरावट के साथ 1,889.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। दूसरी ओर हाजिर बाजार में सोने की कीमत 0.30 डॉलर यानी 0.02 फीसद की भाव कमी के साथ 1,885.12 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

चांदी की वैश्विक बाजार में कीमत (Silver Price in Global Market)

कॉमेक्स पर मार्च, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.11 डॉलर यानी 0.42 फीसद की गिरावट के साथ 26.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.24 डॉलर यानी 0.92 फीसद की गिरावट के साथ 25.82 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी: हाथरस कांड में आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है CBI, पीड़िता के भाई का भी होगी पूछताछ
Next: ‘स्टोरी 9 मंथ’ एक सकारात्मक और सशक्त शो है : सुकीर्ति कांडपाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.