Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जाने कहा बनेगी श्रीकृष्ण की 108 फुट ऊंची मूर्ति बनेगी आकर्षण का केंद्र। …
  • देश
  • धर्म

जाने कहा बनेगी श्रीकृष्ण की 108 फुट ऊंची मूर्ति बनेगी आकर्षण का केंद्र। …

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
jkjfjhsfjf

यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिये नोएडा व दिल्ली से मथुरा-आगरा के बीच का सफर करने वाले लोगों को कुछ दिन बाद दुनिया की सबसे बड़ी श्रीकृष्ण की मूर्ति दिखाई देगी। श्रीकृष्ण की 108 फुट ऊंची मूर्ति का निर्माण यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में गौड़ यमुना सिटी में किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह एशिया ही नहीं, विश्व में श्रीकृष्ण की सबसे ऊंची मूर्ति होगी।

मूर्ति के नीचे मंदिर का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके ऊपर मूर्ति को बनाया जा रहा है। जमीन से इस मूर्ति की ऊंचाई 135 फुट होगी। करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से इस मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। सुनहरे रंग का मुकुट लगाए श्रीकृष्ण बंसी बजाने की मुद्रा में खड़े दिखाई देंगे। मूर्ति का अनावरण और मंदिर का उद्घाटन जन्माष्टमी पर किए जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि यूपी के अयोध्‍या में ही भव्‍य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। भगवान राम की यह प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची होगी।

गौड़ यमुना सिटी में जिस जगह मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है, उसके आधार को मंदिर के रूप में तैयार किया जा रहा है। मंदिर के रूप में बनने वाले आधार को मिलाकर मूर्ति की कुल ऊंचाई 135 फुट होगी। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मूर्ति का निर्माण राजस्थान के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। मूर्ति बनाने में कंक्रीट और प्लास्टर का उपयोग किया जा रहा है, जो इसकी मजबूती को बढ़ाने का कार्य करेगी।

देश में श्री कृष्ण की ऊंची मूर्तियां

मथुरा : काले संगमरमर से बनी 24 फुट की मूर्ति

सैफई : स्टील और तांबे से बनी 51 फुट की मूर्ति

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी: वाराणसी कैंट रेलवे स्‍टेशन पर अनियंत्रित कार ने छह लोगों को रौंदा, कार चालक हुआ गिरफ्तार
Next: मॉडर्ना की वैक्सीन को मिली मंजूरी : अमेरिका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.