Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी: वाराणसी कैंट रेलवे स्‍टेशन पर अनियंत्रित कार ने छह लोगों को रौंदा, कार चालक हुआ गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

यूपी: वाराणसी कैंट रेलवे स्‍टेशन पर अनियंत्रित कार ने छह लोगों को रौंदा, कार चालक हुआ गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
varanasi-cantt-station_1521910405

कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित कार तेज गति से घुस गई और उसने छह लोगों को रौंद दिया। अचानक तेज गति से आती कार को देखकर परिसर में अफरातफरी मच गई। कार को देखकर मची भगदड़ के बीच जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचने का प्रयास करते तब तक कार ने ठहरने से पूर्व छह लोगों को रौंद दिया था।

इस दौरान अनियंत्रित कार की चपेट में आने से इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आनन फानन मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने कार को अपने कब्‍जे में लेने के साथ ही चालक राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हादसे में घायल सभी छह लोगों को मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में इस दौरान सो रहे यात्रियों पर कार चढ़ गई और तेज रफ्तार कार की चपेट में कई यात्री आ गए।

हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हैं जिनको अस्‍पताल मेंं भर्ती कराया गया है। वहीं हिरासत में लिए गए कार चालक ने ब्रेक फेल होने की बात कही है। जबकि मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने कार चालक को  हिरासत में लेने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में अधिक चोटिल विकाशानंद, आशा, मंगरू, दिव्या और मीरा को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्रग्स केस: NCB ने फिल्म निर्माता करन जौहर को भेजा समन, पार्टी के वायरल वीडियो पर मांगा जवाब
Next: जाने कहा बनेगी श्रीकृष्ण की 108 फुट ऊंची मूर्ति बनेगी आकर्षण का केंद्र। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.