Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मास्क ना पहनने पर इस देश के राष्ट्रपति पर लगा ढाई लाख का जुर्माना, पढ़े पूरी खबर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

मास्क ना पहनने पर इस देश के राष्ट्रपति पर लगा ढाई लाख का जुर्माना, पढ़े पूरी खबर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mnjk

राष्ट्रपति एक बीच पर गए थे तथा वहीं एक महिला के साथ उन्होंने सेल्फी क्लिक की। चिली ने COVID-19 वायरस को लेकर सख्त नियम निर्धारित किए हैं। विशेष तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर नियम तोड़ने पर लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है तथा जेल की सजा का प्रावधान भी किया गया है। वहीं, चिली के प्रेजिडेंट की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। तत्पश्चात, राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा ने क्षमा मांग ली।

राष्ट्रपति ने कहा कि वे अपने घर के नजदीक एक बीच पर अकेले ही घूम रहे थे, इसी दौरान एक महिला ने उनसे सेल्फी की मांग कर दी। वही सेल्फी में राष्ट्रपति तथा महिला बिल्कुल पास दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने ही मास्क नहीं पहने थे। वहीं, बीते वर्ष चिली में असमानता को लेकर एक विरोध-प्रदर्शन आयोजित हुआ था। इसी के चलते राष्ट्रपति की एक तस्वीर वायरल हो गई थी जिसमें वे पिछली रात पिज्जा पार्टी करते नजर आए थे। इस पर भी बहुत हंगामा हुआ था।

Chile President Sebastian Pinera

वही चिली में अब तक COVID-19 वायरस के 5 लाख 81 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। 16 हजार से ज्यादा लोगों की देश में COVID-19 से मृत्यु हो चुकी है। बगैर मास्क पहने एक अजनबी महिला के साथ बीच पर सेल्फी खींचने के लिए चिली के प्रेजिडेंट पर 2,57,624 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि शुक्रवार को प्रेजिडेंट सेबस्टियन पिनेरा पर जुर्माना लगाया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नेपाल में बढ़ा सियासी संकट, पीएम केपी शर्मा ओली ने संसद भंग करने का लिया फैसला
Next: भारत में कोरोना संक्रमण की थमी रफ़्तार, लगातार बढ़ रही रिकवरी दर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.