Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • किसानों के समर्थन में उतरे शंकरसिंह वाघेला, कहा- इस तारीख़ से पहले समाधान नहीं निकला तो…
  • चंडीगढ़
  • देश
  • मुख्य समाचार

किसानों के समर्थन में उतरे शंकरसिंह वाघेला, कहा- इस तारीख़ से पहले समाधान नहीं निकला तो…

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
shankarsingh_vaghela_1548756832_1592834218_749x421

गुजरात के पुर्व सीएम शंकरसिंह वाघेला ने भी किसान आंदोलन के समर्थन का ऐलान कर दिया है. वाघेला ने मांग की है कि 25 दिसंबर से पहले किसानों की समस्या का समाधान कर दिया जाए. उनका कहना है कि यदि 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस से पहले किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वह खुद अनशन पर बैठेंगे.

यही नहीं वाघेला ने कहा कि उनका अनशन अनिश्चितकालीन होगा और राजघाट पर होगा. इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए किसानों को दिल्ली सरकार और केन्द्र सरकार मुआवजा प्रदान करे. बता दें कि कृषि कानून के विरोध में आंदोल कर रहे किसानों के समर्थन में पहले ही कई सियासी दलों ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है. वहीं, समाजवादी पार्टी 23 दिसंबर से किसानों के समर्थन में यात्रा निकालने वाली है. सपा की छोटी बड़ी इकाइयां यात्रा कर किसानों को नए कृषि कानून की खामियां गिनाएगी. इसके साथ ही सपा गांव के लोगों को किसान आंदोलन से जोड़ेगी.

शनिवार को अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला था. उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि, ”अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की रैली करने के लिए कोरोना नहीं है, तो संसद सत्र चलाने के लिए दिल्ली में क्यों है. संसद में किसानों के पक्ष में जन प्रतिनिधियों के आक्रोश से बचने के लिए भाजपा सरकार कोरोना का बहाना बना रही है. भाजपा संसदीय-सांविधानिक परंपराओं का क़त्लेआम कर रही है.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में गायों की मौत पर प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर बोला हमला, पत्र लिखकर कहीं यह बात
Next: ब्रिटेन: कोविड-19 का नया प्रकार स्‍ट्रेन ‘बेकाबू’, भारत समेत दुनिया में खौफ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.