Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ब्रिटेन: कोविड-19 का नया प्रकार स्‍ट्रेन ‘बेकाबू’, भारत समेत दुनिया में खौफ
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

ब्रिटेन: कोविड-19 का नया प्रकार स्‍ट्रेन ‘बेकाबू’, भारत समेत दुनिया में खौफ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (33)

कोरोना के नए अवतार से दुनियाभर के देशों में खौफ है। भारत में आज इसको लेकर इमरजेंसी मीटिंग होने जा रही है। दरअसल लंदन समेत पूर्वी इंग्‍लैंड में कोरोना वायरस का नया प्रकार (स्‍ट्रेन) ‘बेकाबू’ हो गया है। ब्रिटेन ने भी रविवार से सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया है।

लंदन की खराब होते हालत को देखते हुए यूरोप समेत दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा द‍िया है। कोरोना का यह नया स्‍ट्रेन न केवल ब्रिटेन बल्कि इटली, नीदरलैंड, डेनमार्क, ऑ‍स्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में भी फैल गया है। इसी गंभीर खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने आज आपात बैठक बुलाई है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस नया स्ट्रेन मिलने और अचानक से उसके मामलों में बढ़ोतरी होने से भारत में भी स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ गई है। इससे निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक बुलाई गयी है। ये बैठक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की अध्यक्षता में होगी। बैठक में भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ रॉडरिको एच ऑफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि किसी भी वायरस में लगातार म्यूटेशन होता रहता है। ज्यादातर वेरिएंट खुद ही म्यूटेट होने के बाद मर जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वायरस म्यूटेट होने के बाद पहले से कई गुना ज्यादा मजबूत और खतरनाक होकर सामने आते हैं। ये प्रक्रिया इतनी जल्दी होती है कि वैज्ञानिकों को भी समझने और रिसर्च करने में समय लगता है और तब तक वायरस एक बड़ी आबादी को अपनी चपेट में ले चुका होता है। जैसा कि ब्रिटेन समेत कई देशों में दिख रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किसानों के समर्थन में उतरे शंकरसिंह वाघेला, कहा- इस तारीख़ से पहले समाधान नहीं निकला तो…
Next: MP: पेट दर्द और बुखार की शिकायत पर अस्पताल पंहुचा मरीज मिला कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.