Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्या जेल से बाहर आ जायेगा आतंकी उमर शेख पढ़े क्या है मामला ?
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

क्या जेल से बाहर आ जायेगा आतंकी उमर शेख पढ़े क्या है मामला ?

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
30480140

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का हत्यारा आतंकी उमर शेख अब जेल से बाहर आ सकेगा. गुरुवार को पाकिस्तान की एक अदालत ने डेनियल पर्ल मामले में चारों आरोपियों को छोड़ने का आदेश जारी किया. इससे पहले उमर शेख को इसी मामले में मौत की सजा हो चुकी थी, जबकि बाद में सभी आरोपियों को बरी किया गया था.

अदालत द्वारा आरोपियों को बरी करने के बावजूद इन्हें जेल में रखा गया था, जिसपर अदालत ने नाराजगी व्यक्त की है. अब अदालत ने कहा है कि चारों ही आरोपियों को तुरंत जेल से बाहर किया जाए.

आपको बता दें कि अमेरिकी अखबार वॉलस्ट्रीट जर्नल के लिए काम करने वाले डेनियल पर्ल 2001 में पाकिस्तान आए थे. जहां वो एक स्टोरी को कवर कर रहे थे, लेकिन उन्हें आतंकियों ने गिरफ्तार किया. आतंकियों ने पर्ल का वीडियो जारी किया और दुनिया में फैलाया और फिर उन्हें मार दिया.

अब जब उमर शेख को जेल से रिहा करने का आदेश दिया गया है, ऐसे में अमेरिका की ओर से आपत्ति जाहिर की गई है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एशियाई विभाग ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तान की सिंध हाईकोर्ट द्वारा उमर शेख को रिहा करने के आदेश से हम काफी चिंतित हैं.

अमेरिका ने कहा है कि अभी इस केस में लड़ाई जारी है, ऐसे में रिहाई का आदेश गलत है. हम डेनियल पर्ल के परिवार के साथ लगातार खड़े हैं. आपको बता दें कि इससे पहले भी जब पहले उमर शेख की रिहाई की बात आई थी, तब भी अमेरिका ने गहरी आपत्ति जाहिर की थी.

आपको बता दें कि उमर शेख उन तीन आतंकियों में शामिल था, जिन्हें भारत सरकार ने छोड़ा था. कंधार में हाईजैक हुए प्लेन के बाद आतंकियों ने मसूद अजहर, उमर शेख और अहमद जरगर को छोड़ने की मांग की थी.

Post navigation

Previous: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिए अवैध निर्माण गिराने के आदेश
Next: बिग बॉस 14 में दिख रहे जबरदस्त ड्रामे इस बार घर के नए कप्तान बने विकास गुप्ता

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.