Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिग बॉस 14 में दिख रहे जबरदस्त ड्रामे इस बार घर के नए कप्तान बने विकास गुप्ता
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

बिग बॉस 14 में दिख रहे जबरदस्त ड्रामे इस बार घर के नए कप्तान बने विकास गुप्ता

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

बिग बॉस 14 का शुक्रवार का एपिसोड जबरदस्त ड्रामे और मसाला एंटरटेनमेंट से भरा रहा. शो की शुरुआत ही राहुल वैद्य और अली गोनी की ट्यूनिंग के और ज्यादा मजबूत होने के इशारे से हुई.

शो की शुरुआत में ही राहुल वैद्य अली गोनी से ये कहते नजर आए कि उन्हें उनके अलावा और किसी की जरूरत नहीं है. राहुल वैद्य की खेल को लेकर रणनीति में कनफ्यूज हुईं अर्शी खान सीधे तौर पर उनसे ये पूछती नजर आईं कि आखिर उनकी खेल को लेकर रणनीति क्या है?

Kya #RakhiSawant pe aaya hai koi naya saaya? Kya hai unke is bartaav ka raaz? #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/k44zyyyok7

— ColorsTV (@ColorsTV) December 24, 2020

रुबीना दिलैक जब बलून राइड पर गईं तो उन्होंने राखी सावंत और सोनाली फोगाट का सैक फेंक दिया. उनके बाद अर्शी खान बलून राइड पर गईं. अर्शी खान ने उम्मीद से बिलकुल विपरीत जाकर राहुल वैद्य का सैक फेंका और इसी के साथ विकास गुप्ता घर के अगले कप्तान बन गए.

#SonaliPhogat ne poochi #RakhiSawant se unke rone ki wajah! Kya lagta hai aapko, kyun ro rahi hain Rakhi? Tell us in the comments! #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/xJ54XXOyS2

— ColorsTV (@ColorsTV) December 24, 2020

जहां घर के कई सदस्यों को लग रहा है कि अर्शी विकास के साथ बिगाड़े संबंधों को दोबारा ठीक करने की कोशिश कर रही हैं तो वहीं रुबीना दिलैक ने कहा कि उन्हें लगता है कि अर्शी ने बिलकुल ठीक काम किया है.

Kya sach mein #RakhiSawant ke andar aa gayi hai koyi pret-aatma? Kaun hai ye Julie? #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/vzwqmW1Apq

— ColorsTV (@ColorsTV) December 24, 2020

अभिनव शुक्ला इस मामले को लेकर अर्शी खान को समझाते नजर आए. राहुल वैद्य के सपोर्ट में बने हुए अली गोनी ने घर के सदस्यों से कहा कि विकास को कैप्टन बनाकर अर्शी ने घर के ऊपर न्यूक्लियर बॉम्ब गिरा दिया है.

हालांकि कप्तान बनाए जाने की वजह से अर्शी और विकास में एक बार फिर से रिश्ते सुधरते दिखे. दोनों पुरानी बातों को डिसकस करते दिखे और अर्शी ने विकास को पुरानी बातों के लिए सॉरी भी कहा.राहुल वैद्य और अली गोनी जहां एक दूसरे के साथ मिलकर गेम को आगे बढ़ा रहे हैं

वहीं शुक्रवार के एपिसोड में दोनों इस बारे में बातें करते दिखे कि वो निक्की तंबोली और एजाज खान को किसी तरह अपने गेम में शामिल कर सकते हैं या नहीं. हालांकि एजाज ने इस बारे में साफ जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें घर के नए सदस्यों और अली में से किसी एक को चुनना हुआ तो वह हमेशा अली को ही चुनेंगे.

विकास गुप्ता

राखी सावंत घर में अचानक से रोती बिलखती नजर आईं जिसके बाद सोनाली फोगाट उन्हें चुप कराती और वजह पूछती दिखीं. हालांकि राखी सावंत का कहना है कि उन्हें खुद नहीं पता कि वो क्यों रो रही हैं. राखी का ऐसा करना उनकी भूत वाली थ्योरी को थोड़ा और वजन देती दिखीं. एजाज खान ने कहा कि वह राखी के अतरंगी रवैये से डरने लगे हैं. राखी सावंत लगातार अजीब बर्ताव करती दिखीं और उन्होंने कहा कि वह 200 साल से उदास हैं.

Post navigation

Previous: क्या जेल से बाहर आ जायेगा आतंकी उमर शेख पढ़े क्या है मामला ?
Next: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने की बैठक इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर किये ये बड़े अहम् फैसले

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.