Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने की बैठक इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर किये ये बड़े अहम् फैसले
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने की बैठक इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर किये ये बड़े अहम् फैसले

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (33)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की संचालन संस्था ने गुरुवार को अहमदाबाद में वार्षिक आम बैठक के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में दो नई फ्रेंचाइजियों के प्रवेश को स्वीकृति दी, जिससे 2022 से यह 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा.

एक अन्य बड़े फैसले में बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से कुछ स्पष्टीकरण के बाद क्रिकेट के टी20 प्रारूप को 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में शामिल करने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की दावेदारी का सैद्धांतिक रूप से समर्थन करने को राजी हो गया.

बोर्ड के सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘दो नई टीमों को 2022 आईपीएल से शामिल किया जाएगा.’ यह भी फैसला किया गया कि सभी पुरुष और महिला प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों को कोविड-19 महामारी के कारण संशोधित घरेलू सत्र को देखते हुए उपयुक्त मुआवजा दिया जाएगा.

IPL Trophy (PTI)

बीसीसीआई कई महीनों के विलंब के बाद जनवरी में सैयद मुश्ताक अली टी20 चैम्पियनशिप के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है अन्य फैसलों में कांग्रेस के अनुभवी नेता राजीव शुक्ला को उत्तराखंड के महिम वर्मा की जगह औपचारिक रूप से बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

बीसीसीआई के नए उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के चयन की भी इस बैठक में औपचारिक घोषणा की गई, जो सर्वसम्मति से चुने गए हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद शुक्ला इससे पहले एन श्रीनिवासन के अध्यक्ष रहते हुए उपाध्यक्ष पद पर थे और इंडियन प्रीमियर लीग संचालन परिषद के लोकप्रिय चेयरमैन थे.

यह भी पता चला है कि आम सभा ने आईसीसी बोर्ड में सौरव गांगुली के निदेशक के रूप में बकरार रहने के पक्ष में फैसला किया है. सचिव जय शाह वैकल्पिक निदेशक और वैश्विक संस्था की मुख्य कार्यकारियों की समिति में भारत के प्रतिनिधि होंगे.

Post navigation

Previous: बिग बॉस 14 में दिख रहे जबरदस्त ड्रामे इस बार घर के नए कप्तान बने विकास गुप्ता
Next: आज मनाई जाएगी मोक्षदा एकादशी जाने कैसे करे भगवान विष्णु की पूजा अर्चना ?

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.