Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में जाने कितने रुपए होंगे ट्रांसफर
  • देश
  • मुख्य समाचार

किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में जाने कितने रुपए होंगे ट्रांसफर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
PM-kisan-samman-2

देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित सुशासन दिवस के जरिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों को मनाने की जुगत में लगी हुई है.

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एक ओर जहां पीएम किसान सम्मान निधि के 2 हजार रुपए 9 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे तो वहीं पीएम 6 राज्यों के किसानों से बात भी करेंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अलग-अलग जगहों पर रहेंगे जहां से किसानों के साथ वह भी चौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनेंगे.

बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित द्वारका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महरौली में गृह मंत्री अमित शाह, रंजीत नगर दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अग्रसेन चौक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन मौजूद रहेंगे. तो वहीं चेन्नई में प्रकाश जावड़ेकर पटना में रविशंकर प्रसाद, यूपी के मोहनलाल गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मध्य प्रदेश स्थित होशंगाबाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे.

गौरतलब है कि भाजपा ने यह कार्यक्रम ऐसे समय में तय किया है कि जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान पिछले चार सप्ताह से अधिक समय से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. वे इन कानूनों को रद्द किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं जबकि सरकार ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है.

Post navigation

Previous: 25 दिसंबर का दिन प्रभु यीशु का होता है आइये जानते है इनके दिए हुए ये खास संदेश। …
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को ‘सदैव अटल’ पर दी श्रद्धांजलि

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.