Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 25 दिसंबर का दिन प्रभु यीशु का होता है आइये जानते है इनके दिए हुए ये खास संदेश। …
  • देश
  • धर्म

25 दिसंबर का दिन प्रभु यीशु का होता है आइये जानते है इनके दिए हुए ये खास संदेश। …

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
bb8bc447566ff785a8fa984310c67771

पूरी दुनिया में आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है. 25 दिसंबर का दिन प्रभु यीशु के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. इसे प्रेम और प्रकाश का पर्व भी कहा जाता है. प्रभु यीशु के प्रेम, शांति, भाईचारे और क्षमा के संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. आइए जानते हैं प्रभु यीशु के उन खास संदेश के बारे में जिन्हें हम सबको अपने जीवन में अपनाना चाहिए.

प्रभु यीशु मसीह का कहना था कि एकता के मार्ग पर चलते हुए सभी लोगों आपस में प्रेम और शांति की भावना बनाए रखनी चाहिए. उनका कहना था कि दूसरों को प्रेम करने वालों के हृदय में खुद ईश्वर का निवास होता है. प्रभु यीशु कहते थे कि जो व्यक्ति प्रेम में समर्पण कर देता है, प्रभु उसे अपना बना लेते हैं. प्रेम की शक्ति से ही नफरत पर विजय प्राप्त की जा सकती है.

प्रभु यीशु मसीह दूसरों को क्षमा करने की सीख देते थे. उनका कहना था कि क्षमा में बहुत शक्ति होती है और इससे शत्रु को भी अपना बनाया जा सकता है. प्रभु यीशु का कहना था कि व्यक्ति को जितनी बार हो सके उतनी बार क्षमा करना चाहिए. स्नेह की भावना से हिंसा का अंत होता है.

प्रभु यीशु जीवन में पूर्ण आस्था रखने का संदेश देते थे. वो कहते थे कि हर व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास करना आना चाहिए और अपने जीवन के मोल को पहचानना चाहिए. व्यक्ति को अपना जीवन मानवता के कल्याण में समर्पित कर देना चाहिए.

कर्म के अनुसार फल मिलता है- प्रभु यीशु कहते थे कि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है इसलिए व्यक्ति को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज मनाई जाएगी मोक्षदा एकादशी जाने कैसे करे भगवान विष्णु की पूजा अर्चना ?
Next: किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में जाने कितने रुपए होंगे ट्रांसफर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.