Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर के निवासियों को पीएम मोदी ने दिया हेल्थ स्कीम का तोहफा
  • जम्मू कश्मीर
  • देश

जम्मू-कश्मीर के निवासियों को पीएम मोदी ने दिया हेल्थ स्कीम का तोहफा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
default

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के निवासियों को हेल्थ स्कीम का तोहफा दिया है. इस ‘आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना’ का फायदा जम्मू-कश्मीर के 1.5 करोड़ लोगों को मिलेगा. पीएम मोदी की तरफ से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना के लाभार्थियों को ई-कार्ड वितरित किया.

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत ऐतिहासिक है. सेहत स्कीम- अपने आप में ये एक बहुत बड़ा कदम है. और जम्मू-कश्मीर को अपने लोगों के विकास के लिए ये कदम उठाता देख, मुझे भी बहुत खुशी हो रही है.’

हाल ही में हुए डीडीसी चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इस जीत के लिए पीएम ने जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को बधाइयां दी और सुरक्षाबलों की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने कहा, “मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भी बधाई देता हूं. जिला विकास परिषद के चुनाव ने एक नया अध्याय लिखा है. जम्मू-कश्मीर के प्रशासन और सुरक्षाबलों ने जिस प्रकार से चुनाव का संचालन किया और सभी दलों की तरफ से ये चुनाव बहुत ही परदर्शी हुए. ये जब मैं सुनता हूं तो मुझे बहुत गर्व होता है.”

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-

  • जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है. लेकिन, एक पक्ष और भी है, जिसकी तरफ मैं देश का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं.
  • पुडुचेरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत और म्यूनिसिपल इलेक्शन नहीं हो रहे. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में ये आदेश दिया था. पुडुचेरी में दशकों के इंतजार के बाद साल 2006 में लॉकल बॉडी चुनाव हुए थे.
  • केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि गांव के विकास में, गांव के लोगों की भूमिका सबसे ज्यादा रहे. प्लानिंग से लेकर अमल और देखरेख तक पंचायती राज से जुड़े संस्थानों को ज्यादा ताकत दी जा रही है.
  • गरीब से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब पंचायतों का दायित्व काफी बड़ा है. जम्मू कश्मीर के गांव-गांव में बिजली पहुंची, यहां के गांव खुले में शौच मुक्त हो चुके है.
  • कोरोना के दौरान भी यहां जम्मू-कश्मीर में करीब 18 लाख सिलेंडर रिफिल कराए गए. स्वच्छ भारत अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर में 10 लाख से ज्यादा शौचालय बनाए गए.

क्या है बीमा योजना का फायदा
पीएम मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना का शुभारंभ किया. ये जन आरोग्य योजना सरकार की ओर से पूरी तरह से वित्त पोषित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है. इसमें देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती होने वाले हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये का कवर मिलता है. यह 5 लाख रुपये का लाभ फैमिली फ्लोटर बेसिस पर मिलता है. जिसका अर्थ है कि इसका उपयोग परिवार के एक या सभी सदस्यों कर सकते हैं.

प्रदेश प्रशासन के मुताबिक राज्य के परिवारों के नाम भी अब अपने डेटाबेस में जोड़ रहे हैं जो अब तक इस डेटाबेस में नहीं थे. इस योजना के तहत जम्मू कश्मीर के नागरिकों को देशभर के 24,148 अस्पतालों में पोर्टेबिलिटी के तहत बीमा की सुविधा मिलेगी.

Post navigation

Previous: मॉर्डना की वैक्‍सीन को लेकर अमेरिका के डॉक्टर का अलर्ट, बोस्टन में डॉक्टर को हुई गंभीर एलर्जी
Next: किसान आंदोलन: किसानों ने बंद की दिल्ली से आने वाली यूपी गेट पर सभी लेन, आवाजाही हुई ठप

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.