Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मॉर्डना की वैक्‍सीन को लेकर अमेरिका के डॉक्टर का अलर्ट, बोस्टन में डॉक्टर को हुई गंभीर एलर्जी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

मॉर्डना की वैक्‍सीन को लेकर अमेरिका के डॉक्टर का अलर्ट, बोस्टन में डॉक्टर को हुई गंभीर एलर्जी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (35)

दुनिया के कई देश कोरोना से लड़ने के लिए बेसब्री से कोरोना की वैक्‍सीन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ब्रिटेन और अमेरिका समेत विश्‍व के कई मुल्‍कों में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें फाइजर और मॉर्डना की वैक्‍सीन सबसे आगे हैं। ऐसे में अमेरिका में एक डॉक्‍टर ने मॉर्डना की वैक्‍सीन को लेकर चेतावनी जारी की है, जोकि डराने वाली है।

मॉर्डन के कोरोना वायरस वैक्सीन लेने के बाद बोस्टन में एक डॉक्टर को गंभीर एलर्जी हो गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को डॉक्टर का हवाला देते हुए यह सूचना दी है।

बोस्टन मेडिकल सेंटर के जराचिकित्सा ऑन्कोलॉजी के डॉक्‍टर होसैन सदरज़ादे ने कहा कि टीका लगने के लगभग तुरंत बाद उन्हें गंभीर प्रतिक्रिया हुई। उनको चक्कर आने लगा और अचानक दिल की धड़कन तेज हो गई। यह सार्वजनिक रूप से मॉडर्न वैक्सीन से जुड़ी पहली गंभीर प्रतिक्रिया है, जो देश में पहले सप्ताह से लोगों को लगाई जा रही है।

बोस्टन मेडिकल सेंटर के एक प्रवक्ता डेविड किबे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि डॉक्‍टर सदरज़ादेह ने महसूस किया कि उनको टीका लगने के बाद एलर्जी हो रही है। उन्हें आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, उनका मूल्यांकन किया गया, इलाज किया गया और बाद में उनको छुट्टी दे दी। वह आज अच्छा महसूस कर रहे हैं।”

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के एक अधिकारी ने पिछले हफ्ते कहा कि एफडीए पांच एलर्जी प्रतिक्रियाओं की जांच कर रहा है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में फाइजर इंक और बायोएनटेक एसई के कोविड-19 वैक्सीन के बाद लोगों को हुई थीं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को ‘सदैव अटल’ पर दी श्रद्धांजलि
Next: जम्मू-कश्मीर के निवासियों को पीएम मोदी ने दिया हेल्थ स्कीम का तोहफा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.