Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IND vs AUS 2nd Test: मेलबर्न टेस्ट में भारत के आगे ऑस्ट्रेलिया पस्त, पहली पारी में 195 रनों पर ऑल आउट
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

IND vs AUS 2nd Test: मेलबर्न टेस्ट में भारत के आगे ऑस्ट्रेलिया पस्त, पहली पारी में 195 रनों पर ऑल आउट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
67260a59-821c-496c-baa1-b0793bf4745e

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों के सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में  खेला जा रहा है। टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 195 रन बनाकर पर ऑल आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह दोनों देशों के बीच 100वां टेस्ट मैच है। मेलबर्न टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।

– मार्नस लाबुशेन को आउट कर मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। सिराज की गेंद पर लाबुशेन गलती कर बैठे और शुभमन गिल को कैच दे बैठे। लाबुशेन 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे सिराज ने अपना पहला टेस्ट विकेट लिया।

– बुमराह ने अपना दूसरा विकेट टी हेड को 38 रन पर आउट करते हुए लिया। हेड बुमराह की गेंद को समझ नहीं पाए और गली में रहाणे को कैच दे बैठे।

– ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट 38 के टीम स्कोर पर गिरा, जब पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को खाता खोले बिना ही अश्विन ने पुजारा के हाथों कैच करा दिया।

– ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैथ्यू वेड (30) को शिकार बनाया, जिन्हें रविंद्र जडेजा ने शानदार कैच लपकते हुए पविलियन की राह दिखा दी। वेड ने 39 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए।

– ओपनर जो बर्न्स (0) को पेसर जसप्रीत बुमराह ने पारी के 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिकार बनाया, जिन्हें विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने लपका। बर्न्स खाता भी नहीं खोल सके।

भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद खास है, क्योंकि एडिलेड में खेले गए पहले मैच में उसे हार मिली थी। वह फिलहाल सीरीज में पिछड़ी हुई है।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी 4 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पीछे है। उसे एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में तीसरे ही दिन 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। नियमित कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट गए हैं और उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं।

Post navigation

Previous: यूरोपीय संघ व ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते की वकालत कर रहे निर्यातक
Next: रिषभ पंत ने अश्विन से कहा ‘अंदर ही रखना, ये मारेगा’, अगली ही गेंद पर जानें कैसे मिली सफलता

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.