Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रिषभ पंत ने अश्विन से कहा ‘अंदर ही रखना, ये मारेगा’, अगली ही गेंद पर जानें कैसे मिली सफलता
  • खेल
  • देश

रिषभ पंत ने अश्विन से कहा ‘अंदर ही रखना, ये मारेगा’, अगली ही गेंद पर जानें कैसे मिली सफलता

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_ORG_1608099283259

भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की जगह युवा और टैलेंडेट विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को चुना था। रिषभ पंत अक्सर गेंदबाजों को विकेट के पीछे से बताते रहते हैं कि किस तरह गेंदबाजी करनी चाहिए। ऐसा ही कुछ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान देखा गया, जब रिषभ पंत के अनुमान ने भारत को सफलता दिलाई।

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी का 13वां ओवर प्रगति पर था। गेंदबाजी आर अश्विन कर रहे थे और मैथ्यू वेड बल्लेबाजी कर रहे थे। उधर, विकेट के पीछे खड़े रिषभ पंत ने आर अश्विन को बताया कि वे आगे बढ़कर खेलना चाहते हैं। अश्विन जब गेंदबाजी कर रहे थे तो एक गेंद पहले पंत ने कहा था कि अंदर ही रखना ये मारेगा। ऐसा ही हुआ। मैथ्यू वेड ने गेंद को ऊपर से खेलना चाहा, लेकिन वे पंत और अश्विन की जुगलबंदी में फंसकर कैच आउट हो गए। देखें वीडियो

https://twitter.com/i/status/1342632712935415808

भारत को दूसरी सफलता आर अश्विन ने दिलाई। इस विकेट को चटकाने में रिषभ पंत का योगदान भी रहा, लेकिन इसी गेंद पर ये कैच छूट भी सकता था, लेकिन रवींद्र जडेजा ने ऐसा होने नहीं दिया। वेड की गेंद जब हवा में गई तो जडेजा गेंद के नीचे पहुंच रहे थे और वे अपने हाथों से संकेत दे रहे थे कि कोई इस कैच के पास न आए, लेकिन डेब्यू कर रहे शुभमन गिल भी कैच के पीछे दौड़े, लेकिन उससे पहले जडेजा ने कैच पकड़ लिया और गिल नीचे रह गए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS 2nd Test: मेलबर्न टेस्ट में भारत के आगे ऑस्ट्रेलिया पस्त, पहली पारी में 195 रनों पर ऑल आउट
Next: इस हफ्ते सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानिए रेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.