Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस हफ्ते सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानिए रेट
  • देश
  • बिजनेस

इस हफ्ते सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानिए रेट

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
19902-gold-rate

इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को 5 फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 76 रुपये की गिरावट के साथ 50,073 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को एमसीएक्स पर 19 रुपये की गिरावट के साथ 50,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। गौरतलब है कि शुक्रवार को क्रिसमस होने के कारण सर्राफा बाजार बंद रहे। आइए अब जानते हैं कि इस सप्ताह सोने के भाव में कितना फर्क आया है।

इस सप्ताह सोने में आई गिरावट

इस सप्ताह सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 21 दिसंबर को एमसीएक्स पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने के भाव 50,515 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने का भाव 50,304 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस प्रकार इस सोने की कीमत में इस हफ्ते 231 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।

इस सप्ताह चांदी के भाव में भी गिरावट

इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 67 रुपये की गिरावट के साथ 67,509 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी का भाव इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 21 दिसंबर को एमसीएक्स पर 68,958 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 67,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस चांदी के भाव में इस हफ्ते में 398 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

वैश्विक स्तर पर सोना

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर सोने की जाहिर और वायदा दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सोने का वायदा भाव गुरुवार को 0.27 फीसद या 5.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1883.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.56 फीसद या 10.57 डॉलर की बढ़त के साथ 1883.46 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर चांदी

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन चांदी के वायदा भाव में गिरावट और हाजिर भाव में बढ़त दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी का वायदा भाव 0.05 फीसद या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 25.91 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 1.13 फीसद या 0.29 डॉलर की बढ़त के साथ 25.83 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रिषभ पंत ने अश्विन से कहा ‘अंदर ही रखना, ये मारेगा’, अगली ही गेंद पर जानें कैसे मिली सफलता
Next: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 28 फरवरी आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ा दी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.