Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शिवसेना ने अखंड भारत पर ऊँगली उठाई, बीजेपी ने किया पलटवार
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

शिवसेना ने अखंड भारत पर ऊँगली उठाई, बीजेपी ने किया पलटवार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2cd4e62e9fe13c3129f9783607ee688e149fc721ee6f938c313df811e0a649c0

साल 2020 खत्म होने वाला है। ऐसे में शिवसेना के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र समना में एक विशेष कॉलम लिखा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोग एक काम करें, अपने परिवार को कैसे बचाना है ये देखें। बाकी देश संभालने के लिए मोदी व उनके दो-चार लोग हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री राज्य सरकारों को अस्थिर करने में दिलचस्पी ले रहे हैं। इस स्थिति में जैसे रूस के राज्य टूटे वैसा ही हमारे देश में भी हो सकता है।

राउत के इस कॉलम को लेकर भाजपा ने उनपर निशाना साधे हुए शिवसेना को सोनिया सेना करार दिया है। भाजपा का कहना है कि शिवसेना के नेता ने शहीदों का अपमान किया है। शिवसेना देश को तोड़ने की बात न करे। शिवसेना कान खोलकर सुन ले कि ये देश एक है और एक ही रहेगा। हम मां भारती को, देश तोड़ने की बात को कतई नहीं सह सकते हैं। शिवसेना के इस बयान पर कांग्रेस और एनसीपी चुप क्यों हैं।

राउत ने कहा, ‘सरकार के पास पैसा नहीं है लेकिन उसके पास चुनाव जीतने के लिए, सरकारें गिराने-बनाने के लिए पैसा है। यदि हमारे प्रधानमंत्री को इस स्थिति में रात में अच्छी नींद आ रही है, तो उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए। भाजपा नेता विजयवर्गीय ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विशेष प्रयास किया था।’

उन्होंने कहा, ‘यदि हमारे प्रधानमंत्री राज्य सरकारों को अस्थिर करने में विशेष रुचि ले रहे हैं तो क्या होगा? राजनीतिक अहंकार के लिए मुंबई की `मेट्रो’ को अवरुद्ध कर दिया। अगर केंद्र सरकार को इस बात का एहसास नहीं हुआ कि हम राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो जैसे रूस के राज्य टूटे वैसा हमारे देश में होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।’

चीन के साथ जारी सीमा विवाद पर शिवसेना सांसद ने कहा, ‘चीनी सैनिक 2020 में हिंदुस्तानी सीमा में घुसे। उन्होंने अपनी जमीन पर कब्जा कर लिया। चीनी सैनिकों को हम पीछे नहीं धकेल सकते थे, लेकिन संकट से लोगों का ध्यान हटाने के लिए राष्ट्रवाद की एक नई छड़ी का इस्तेमाल किया गया। चीनी वस्तुओं और चीनी निवेश के बहिष्कार का प्रचार किया गया। चीनी निवेश पर अंकुश लगाने की बजाय चीन की सेना को यदि पीछे धकेला गया होता, तो राष्ट्रवाद तीव्रता से चमकता दिखाई देता।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान : गहलोत कैबिनेट का विस्तार पायलट की वजह से रुका
Next: अजिंक्य बने मेलबर्न के किंग ऑफ़ किंग्स : भारतीय टीम ने बढ़त को मजबूत किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.