Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अजिंक्य बने मेलबर्न के किंग ऑफ़ किंग्स : भारतीय टीम ने बढ़त को मजबूत किया
  • खेल
  • देश

अजिंक्य बने मेलबर्न के किंग ऑफ़ किंग्स : भारतीय टीम ने बढ़त को मजबूत किया

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (5)

भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन शानदार शतक जड़ दिया. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दिन के तीसरे सेशन में रहाणे ने पैट कमिंस की गेंद पर चौका जड़कर अपना 12वां टेस्ट शतक जड़ डाला.

रहाणे के इस शतक की मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया है. रहाणे का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ये दूसरा टेस्ट शतक है और इस तरह इस मैदान में बॉक्सिंग डे टेस्ट में 2 शतक जड़ने वाले वह पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं. रहाणे ने इससे पहले 2014 में भी इस मैदान में धमाकेदार सैकड़ा जड़ा था.

विराट कोहली की गैरहाजिरी में टीम की कमान संभाल रहे रहाणे ने पहले दिन अपनी बेहतरीन कप्तानी से ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटा.

इसके बाद दूसरे दिन कप्तानी पारी खेलते हुए न सिर्फ टीम को मुश्किल हालात में संभाला, बल्कि बेहतर स्थिति में भी पहुंचाया. साथ ही एक शानदार शतक जड़कर अपने नाम कई रिकॉर्ड भी कर डाले.

रहाणे की पारी की मदद से भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 277 रन बना लिए. टीम के पास अब 82 रनों की बढ़त है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शिवसेना ने अखंड भारत पर ऊँगली उठाई, बीजेपी ने किया पलटवार
Next: चीन से खुद को बचाने के लिए ताइवान बना सकता है परमाणु बम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.