Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन के बाद भारत लौटे सोनू निगम, मुंबई देखकर हुए भावुक
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

लॉकडाउन के बाद भारत लौटे सोनू निगम, मुंबई देखकर हुए भावुक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sonu-nigam_1564398776

साल 2020 में सोनू निगम ने अपना ज्यादातर समय भारत की बजाय दुबई में बिताया. दरअसल कोरोना संक्रमण की  जब शुरूआत हुई तब से वह दुबई में थे.  हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़े रहे. हाल ही में सोनू भारत लौटे हैं. सोनू के मुताबिक वापस अपने वतन लौटकर वह काफी भावुक हो रहे हैं. सोनू ने कहा कि मुंबई शहर उनकी मातृभूमि है और यहां लौटकर वह  काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं और थोड़ा भावुक भी हो रहे हैं. अपने घर में घुसते ही सबसे पहले उन्होंने शुक्रिया कहा और दुनिया का आभार जताया.

भारत में बेटे को सिंगर नहीं बनाना चाहते हैं सोनू

दुबई से भारत लौटे सोनू निगम खुद को भावुक बता रहे हैं लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने ही एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कम से कम भारत में उनके बेटे को गायक नहीं बनना चाहिए. दरअसल इंटरव्यू के दौरान जब सोनू से सवाल किया गया था कि क्या उनका बेटा भी सिंगर बनना चाहता है? इस सवाल के जवाब में सोनू निगम ने कहा था, ‘सच कहूं तो मैं नहीं चाहता हूं कि मेरा बेटा सिंगर बने कम से कम इस देश में नहीं. वैसे भी वह भारत में नहीं रहता है. वह दुबई में रहता है, मैने उसे पहले ही भारत से निकाल दिया है.’

हमेशा विवादों में छाए रहते हैं सोनू निगम

वैसे सोनू निगम हमेशा से ही विवादों में छाए रहते हैं. उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर भी सवाल खड़े किए थे. उन्होंने टीसीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे. सोशल मीडिया पर ये मामला काफी लंबा चला था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोनू सूद की किताब ‘I Am No Messiah’आई सामने, देंखे वीडियो
Next: सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल, चांदी में भी आई जबरदस्त तेजी, जाने क्या है रेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.