Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल, चांदी में भी आई जबरदस्त तेजी, जाने क्या है रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल, चांदी में भी आई जबरदस्त तेजी, जाने क्या है रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा का सोने का भाव सोमवार सुबह 0.70 फीसद या 368 रुपये की तेजी के साथ 50,441 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी सोने के हाजिर और वायदा भाव में सोमवार सुबह भारी बढ़त देखने को मिली।

उधर चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में सोमवार सुबह जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 2.79 फीसद या 1886 रुपये की तेजी के साथ 69,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.58 फीसद या 10.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,894.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.34 फीसद या 6.40 डॉलर की तेजी के साथ 1,888.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 3.10 फीसद या 0.80 डॉलर की तेजी के साथ 26.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.37 फीसद या 0.61 डॉलर की तेजी के साथ 26.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन के बाद भारत लौटे सोनू निगम, मुंबई देखकर हुए भावुक
Next: जनवरी से महंगे हो स्सकते है ये घरेलू सामान, कीमतों में 10 प्रतिशत वृद्धि संभव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.