Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अजिंक्य रहाणे ने जीता खास मेडल, ऑस्ट्रेलिया में ये सम्मान पाने वाले बने पहले क्रिकेटर
  • खेल
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अजिंक्य रहाणे ने जीता खास मेडल, ऑस्ट्रेलिया में ये सम्मान पाने वाले बने पहले क्रिकेटर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rahane

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जीतकर बराबरी हासिल की। एडिलेड के टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हार मिली थी और दूसरे टेस्ट में भारत ने मेजबान टीम को इतने ही विकेट से हराया। मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस सम्मान के लिए उनको एक खास मेडल दिया गया जिसकी शुरुआत इसी बॉक्सिंग डे टेस्ट से की गई है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की और साथ ही उन तमाम लोगों को भी चुप करा दिया जो सीरीज में भारत के क्लीन स्वीप की बात कर रहे थे। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे ने टीम की कमान संभाली और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। रहाणे ने पहली पारी में 112 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में वह 27 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुलघ मेडल हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रहाणे

मैन ऑफ द मैच चुने जाने के लिए रहाणे को एक खास मेडल जिसे मुलघ मेडल का नाम से पुकारा जा रहा है वह दिया गया। इस मेडल को दिए जाने की शुरुआत इसी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से की गई है। रहाणे यह मेडल पाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

The proud recipient and the inaugural winner of the Mullagh Medal – #TeamIndia Captain @ajinkyarahane88 #AUSvIND pic.twitter.com/0cBe2icMzz

— BCCI (@BCCI) December 29, 2020

मैच से पहले ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने ऐलान किया था कि दूसरे टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में मेडल दिया जाएगा, जो महान जॉनी मुलघ के नाम पर है। इसे मुलघ मेडल नाम दिया गया है। ‘मुलघ मेडल’ ऑस्ट्रेलिया के अदिवासी टीम के कप्तान के नाम पर रखा गया है, जिसने 1868 में ब्रिटेन का दौरा किया था। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौरा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई खेल टीमों का पहला संगठित समूह था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Aus: रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में करेंगे वापसी, अजिंक्य रहाणे ने की पुष्टी
Next: आंवले का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक, जाने….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.