Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Ind vs Aus: रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में करेंगे वापसी, अजिंक्य रहाणे ने की पुष्टी
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind vs Aus: रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में करेंगे वापसी, अजिंक्य रहाणे ने की पुष्टी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
29_12_2020-02_10_2019-rohit_sharma_and_mayank_vs_sa_19633354_21216116

भारतीय टीम ने एडिलेड में मिली शर्मनाक हार का बदला ऑस्ट्रेलिया से मेलबर्न में दमदार जीत हासिल कर लिया। पहले टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हार मिली थी और दूसरा मुकाबला टीम ने इतने ही विकटों से जीता। तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम नियमित ओपनर रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। दूसरे मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस बात की पुष्टी कर दी है।

चोट की वजह से पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेलने वाले रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं। कप्तान रहाणे ने मैच के बाद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, उमेश यादव की चोट से वापसी अच्छी हो रही है, इसको लेकर कोई भी फैसला टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ करेंगे। हम रोहित शर्मा की वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं। मैंने उनसे कल बात की थी और वह भी टीम के साथ जुड़ने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

रोहित के आने से मयंक ही होगी छुट्टी

पहले दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है जबकि दूसरे टेस्ट में डेब्यू करने वाले युवा शुभमन गिल ने काफी दमदार बल्लेबाजी की। मेलबर्न में उन्होंने पहली पारी में 45 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में वह 35 रन बनाकर नाबाद लौटे।


दूसरी तरफ मयंक ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए तो दूसरी पारी में महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मयंक ने 17 रन बनाए थे तो दूसरी पारी में वह 9 रन बनाकर आउट हुए थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Bank Holidays 2021: जनवरी महीने में 16 दिन रहेंगी बैंकों की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट
Next: अजिंक्य रहाणे ने जीता खास मेडल, ऑस्ट्रेलिया में ये सम्मान पाने वाले बने पहले क्रिकेटर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.