Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Ind vs Aus: मास्टरक्लास बल्लेबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे का नाम मेलबर्न ऑनर्स बोर्ड पर हुआ दर्ज
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind vs Aus: मास्टरक्लास बल्लेबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे का नाम मेलबर्न ऑनर्स बोर्ड पर हुआ दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
26_12_2020-boxing_day_test_day_2_20201227_8823_s

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने मेलबर्न में दूसरा टेस्ट मैच खेला था और जीत हासिल की थी। बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली इस जीत में टीम के कार्यवाहक टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे की बड़ी भूमिका रही थी। रहाणे ने इस मैच की पहली पारी में 112 रन की शतकीय पारी खेली थी और फिर दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 27 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई।

एमसीजी ऑनर्स बोर्ड पर दूसरी बार अजिंक्य रहाणे का नाम दर्ज किया गया क्योंकि उन्होंने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाया था। इससे पहले साल 2014 दिसंबर में भी रहाणे ने इस मैदान पर शतक लगाया था तब पहली बार उनका नाम इस बोर्ड पर लिखा गया था। पिछली बार जब रहाणे का नाम इस बोर्ड पर दर्ज किया गया था तब उन्होंने 147 रन की पारी खेली थी और इस बार उन्होंने 112 रन की पारी खेली। इंडियन क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर बोर्ड पर उनका नाम लिखे जाने का वीडियो शेयर किया।

इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच बने अजिंक्य रहाणे को पहली बार शुरू किए गए मुलघ मेडल भी प्रदान किया गया। इस अवॉर्ड की शुरुआत जॉनी मुलघ के सम्मान में शुरू किया गया है। आपको बता दें कि बेशक रहाणे को दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, लेकिन उन्होंने खुद को लेकर कोई बात नहीं कही। उन्होंने कहा कि, मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। इसके बाद उन्होंने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और गेंदबाजी मो. सिराज की भी जमकर तारीफ की।

रहाणे ने इस मैच के बाद कहा कि, युवा खिलाड़ियों ने अच्छा जज्बा दिखाया। उसके अलावा उन्होंने अगले टेस्ट के लिए रोहित शर्मा को शामिल किए जाने पर भी खुशी जाहिर की और कहा कि उन्हें टीम में शामिल किया जाना बेहद खुशी की बात है। अब दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी: ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जे हटा सकेंगे तहसीलदार, राजस्व विभाग ने जारी की अधिसूचना
Next: सुरिंदर अमरनाथ का आज है जन्मदिन, धमाकेदार शतक के साथ किया था टेस्ट डेब्यू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.