Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुरिंदर अमरनाथ का आज है जन्मदिन, धमाकेदार शतक के साथ किया था टेस्ट डेब्यू
  • खेल
  • देश

सुरिंदर अमरनाथ का आज है जन्मदिन, धमाकेदार शतक के साथ किया था टेस्ट डेब्यू

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
30_12_2020-surinderbday_b_29_21219688

भारतीय क्रिकेट इतिहास में अमरनाथ परिवार का नाम काफी अदब के साथ लिया जाता है। पिता लाला अमरनाथ के जैसे ही बेटे मोहिंदर और सुरिंदर ने भारत की तरफ से खेलकर अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की थी। लाला अमरनाथ ने अपने पहले ही मैच में शतक बनाया था और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे। पिता की तरह ही अपने डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेलने वाले सुरिंदर अमरनाथ का आज जन्मदिन है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 1976 में टेस्ट डेब्यू करने वाले सुरिंदर का जन्म 30 दिसंबर 1948 को कानपुर में हुआ था। पिता के क्रिकेटर होने की वजह से उनका रुझान बपचन से ही इस खेल की तरफ था। छोटी उम्र में ही अपनी शानदार बल्लेबाजी के दिग्गजों का दिल जीतने वाले सुरिंदर ने महज 15 साल की उम्र में ही फर्स्टक्लास डेब्यू करने का मौका पाया था।

सुरिंदर को स्कूल की टीम की तरफ से इंग्लैंड जाने का भी मौका मिला था जहां उन्होंने दो लगातार दो छक्के लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। 1975 का साल सुरिंदर के लिए बेहद ही यादगार रहा जब उनको श्रीलंका के दौरे पर अनाधिकारिक मैच में खेलने का मौका मिला। इस मौका भरपूर फायदा उठाते हुए उन्होंने शानदार शतक जमाया डाला।

पहले ही टेस्ट में जमाया शतक

सुरिंदर को भारत की तरफ से 24 जनवरी 1976 में पहली बार खेलने का मौका मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑक्लैंड में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इस दिग्गज ने 124 रन की शानदार पारी खेलकर अपने करियर को यादगार बनाया। हालांकि कि यह उनके करियर का पहला और आखिरी शतक साबित हुआ। महज 10 टेस्ट खेलने वाले सुरिंदर इसके बाद कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। 18 पारियों में उन्होंने 550 रन बनाए जिसमें 1 शतक और तीन अर्धशतक शामिल था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Aus: मास्टरक्लास बल्लेबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे का नाम मेलबर्न ऑनर्स बोर्ड पर हुआ दर्ज
Next: नए साल में Mutual Funds में निवेश से जुड़े इन नियमों में होंगे बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.