Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रैपर बादशाह के साथ जल्द नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, तस्वीरें वायरल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

रैपर बादशाह के साथ जल्द नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, तस्वीरें वायरल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (40)

भोजपुरी की सुंदर और बेहतरीन अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) हमेशा अपने गाने के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्षरा अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। अक्षरा के अदाओं पर तो दुनिया फिदा है। ऐसे में अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है।

आपको बता दें कि अक्षरा जल्द ही बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) के साथ नजर आ सकती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है। हाल ही में अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाला है जिसमें वो रैपर बादशाह के साथ नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा कि बहुत जल्द, बेहद अच्छे इंसान के साथ, सुपर एक्साइटेड। इस फोटो में उन्होंने बादशाह को भी टैग किया है। इस फोटो के पोस्ट करते ही अक्षरा के फैंस की कमैंट्स की भरमार हो गयी। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वैसे तो बादशाह अभी तक बहुत सी एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में पहली बार ऐसा होगा कि बादशाह पहली बार भोजपुरी अभिनेत्री के साथ बादशाह के साथ नजर आएंगे। अक्षरा सिंह बादशाह से मिलने के लिए खुद चंडीगढ़  पहुंची थीं। ऐसे में अब अक्षरा के फैंस उन्हें बादशाह के साथ देखने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इस गाने में खेसारी और काजल की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों को बनाया दीवाना, देखें वीडियो
Next: सुपरहीरो ही नहीं कृष 4 में मेन विलेन के किरदार में भी नजर आएंगे अभिनेता ऋतिक रोशन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.