Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुपरहीरो ही नहीं कृष 4 में मेन विलेन के किरदार में भी नजर आएंगे अभिनेता ऋतिक रोशन
  • देश
  • मनोरंजन

सुपरहीरो ही नहीं कृष 4 में मेन विलेन के किरदार में भी नजर आएंगे अभिनेता ऋतिक रोशन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
4kir-1568885467

फिल्म वॉर की सक्सेस के बाद ऋतिक रोशन ने भले ही अभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन उनके पिता राकेश रोशन कृष के अगले पार्ट को लेकर तैयारी कर रहे हैं. जी हां, जल्द ही कृष 4 की शुरुआत होने वाली है. इस खबर के आने के बाद से फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. बता दें कि इससे पहले के तीनों पार्ट को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. लेकिन चौथा पार्ट काफी अलग होने वाला है. इस बार राकेश रोशन फिल्म में कुछ अलग करने वाले हैं.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन इस फिल्म में न सिर्फ हीरो का किरदार निभाएंगे बल्कि वह मेन विलेन के किरदार में भी नजर आएंगे. फिल्म की कहानी कुछ इस तरह बनाई गई है कि दोनों सुपरहीरो और सुपरविलेन का किरदार ऋतिक ही निभाएंगे. फिनाले में ऋतिक का ऋतिक से ही मुकाबला होगा.

वैसे बता दें कि इससे पहले रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2.0 में ऐसे ही आइडिया का इस्तेमाल किया गया था. रजनीकांत ने फिल्म में रोबोट और साइंटिस्ट का किरदार निभाया था. अब राकेश रोशन अपनी फिल्म में इस तरह का काम करेंगे.

वहीं अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ऋतिक जल्द डिज्नी-हॉटस्टार के साथ मिलकर एक बड़ी वेब सीरीज करते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक इस वेब सीरीज के लिए 75 करोड़ रुपए ले रहे हैं.

ऋतिक अगले साल मार्च से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. आपको बता दें, ऋतिक की ये वेब सीरीज ब्रिटिश सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ की रीमेक होगी. इस सीरीज में ऋतिक हमें एक लक्जरी होटल के नाइट मैनेजर के किरदार में नजर आएंगे. जो पूर्व भारतीय सैनिक और सरकारी एजेंट द्वारा भर्ती कराया जाता है, जो एक निर्दयी हथियार डीलर के आंतरिक चक्र में घुसपैठ करता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रैपर बादशाह के साथ जल्द नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, तस्वीरें वायरल
Next: 2 जनवरी से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा : मोदी सरकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.