Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ICC टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 890 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुचे
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

ICC टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 890 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुचे

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
4629c-16074088500685-800

आईसीसी ने साल के आखिरी दिन नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। हाल ही में संपन्न हुए तीन टेस्ट मैचों के बाद रैंकिग में कई बड़े बदलाव हुए हैं। खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष क्रम के बदलाव के तौर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर कब्जा कर लिया है।

केन विलियमसन को उनकी पिछली पारियों की मदद से रैंकिंग में फायदा हुआ जबकि स्टीव स्मिथ को भारत के खिलाफ सीरीज में कमजोर प्रदर्शन की वजह से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। नई रैंकिंग के मुताबिक विलियमसन 890 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि स्टीव स्मिथ 877 अंकों के साथ लुढ़ककर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली 879 अंकों के साथ अभी भी दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

बता दें कि केन विलियमसन ने इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन में 251 रनों की नाबाद पारी खेली थी और हाल ही में संपन्न हुए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 129 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ शुरुआती के दोनों मैचों में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं, उन्होंने अब तक चार पारियों में मात्र 10 रन बनाए हैं जबकि भारतीय कप्तान विराट पहले टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद सीरीज से हैट गए और पितृत्व अवकाश के लिए स्वदेश लौट आए।

इनके अलावा टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे को उनकी शानदार शतकीय पारी का फायदा मिला है। रहाणे पांच स्थान की छलांग और 784 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 112 रन बनाने के साथ ही सीरीज में अब तक 181 रन बनाए हैं। उधर भारत की तरफ से शीर्ष दस में शामिल चेतेश्वर पुजारा को उनकी कमजोर प्रदर्शन की वजह से दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

Post navigation

Previous: मौलवी के उकसाने पर पाकिस्तान के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया
Next: “ममता बनर्जी ने अपने दस साल के राज में पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया : बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.