Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • “ममता बनर्जी ने अपने दस साल के राज में पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया : बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
  • देश
  • मुख्य समाचार

“ममता बनर्जी ने अपने दस साल के राज में पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया : बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
kailash_vijayvargiya_4492577_835x547-m_4709242_835x547-m

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लोगों को लुभाने की होड़ मची हुई है. इसके साथ ही जमकर सियासी बयानबाजी चल रही है. टीएमसी और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर लगातार कटाक्ष कर रहे हैं और उनकी राजनीतिक चाल पर पलट वार कर रहे हैं.

बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक बीरभूम जिले के वल्लभपुर के आदिवासी बहुल डांगर गांव पहुंच गईं थीं और वहां ग्रामीण खाना बनाने की दुकान में पहुंच गईं. उनके सब्जी बनाने में हाथ बंटाया था. गुरुवार को बीजेपी के महासचिव व बीजेपी के बंगाल इकाई के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, “जो काम दीदी को 5 माह बाद करना है, वो अभी से शुरू कर दिया है.” बता दें कि ममता ने आदिवासी परिवार के साथ न केवल खाना बंटाने में हाथ बंटाया था, बल्कि वहां चाय भी पी थी.

कैलाश विजयवर्गीय ने कोयला व गाय तस्करी के मामले में सीबीआई की छापेमारी पर ट्वीट करते हुए लिखा, “बंगाल के एक पावर ब्रोकर विनय मिश्रा के यहां सीबीआई के छापे के बाद बंगाल के उच्च अधिकारी की आपातकालीन बैठक और मुख्यमंत्री एवं भाइपो के यहां हलचल, प्रदेश का चर्चा का विषय है.”

कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को विदेशों में बसे बंगाली एनआरआइ के साथ वर्चुअल बैठक कीं. बैठक के बाद ट्वीट किया, “ममता बनर्जी ने अपने दस साल के राज में पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया. बीजेपी ने इसे सुधारने का प्रण किया और विदेशों में बसे बंगालियों कते साथ कुछ योजनाएं बनाई हैं. इन योजनाओं का मकदस इस राज्य को फिर से “सोनार बांग्ला” बनाना है. “बता दें बंगाल बीजेपी ने “सोनार बांग्ला” अभियान शुरू किया है. बीजेपी के नेता जिले-जिले में जाएंगे और बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा करेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ICC टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 890 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुचे
Next: CBI ने TMC यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विनय मिश्रा के ठिकानों पर छापे मारे की

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.