Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CBI ने TMC यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विनय मिश्रा के ठिकानों पर छापे मारे की
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

CBI ने TMC यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विनय मिश्रा के ठिकानों पर छापे मारे की

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
CBI-1

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हलचल बढ़ने लगी है. गुरुवार को सीबीआई ने कोलकाता में तृणमूल यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विनय मिश्रा के ठिकानों पर छापे मारे. ये छापेमारी मवेशी तस्करी घोटाले को लेकर की गई है.

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की ओर से लगातार विनय मिश्रा को नोटिस दिया गया था लेकिन उसने इन्हें नज़रअंदाज किया. विनय मिश्रा को तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है. अभिषेक बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं.

गुरुवार को सीबीआई की टीम कोलकाता में विनय मिश्रा के ठिकानों पर पहुंची, दो ठिकानों पर मवेशी घोटाले और एक जगह पर कोयला चोरी मामले में रेड मारी गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में विनय मिश्रा के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी हो सकती है.

इसके अलावा आसनसोल के विख्यात कोयला तस्करी कांड में हुगली जिले का भी नाम जुड़ गया है. सीबीआई की टीम ने गुरुवार को जिले के कोननगर में अमित सिंह और नीरज सिंह दोनों भाइयों के घरों में छापा मारा. हालांकि, सीबीआई की टीम की छापेमारी के दौरान सिंह बंधु अपने घर से नदारद थे .

सीबीआई ने यहां परिवार के सदस्यों से सवाल किए और  उनके घर में मौजूद दस्तावेजों की जांच पड़ताल की. सीबीआई टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी थे.

सीबीआई के इस एक्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय का रिएक्शन आया है. कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है कि बंगाल के एक पावर ब्रोकर विनय मिश्रा के यहां सीबीआई के छापे के बाद बंगाल के उच्च अधिकारियों की आपातकालीन बैठक और मुख्यमंत्री एवं भाइयों के यहां हलचल, प्रदेश में चर्चा का विषय है!

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश की सीमा पर लंबे वक्त से मवेशियों की तस्करी की बात सामने आई थी, जिसमें स्थानीय अफसरों, नेताओं के शामिल होने की बात थी. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, कुछ वक्त पहले ही इसी केस में सीबीआई ने बीएसएफ के कई अफसरों को समन किया था और पूछताछ की थी.

Post navigation

Previous: “ममता बनर्जी ने अपने दस साल के राज में पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया : बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
Next: हडकंप : भारत में ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम के 25 मामलों का पता चला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.