Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इमरान सरकार विपक्षी गठबंधन की मांग पर इस्‍तीफा नहीं देगी: पाक विदेश मंत्री
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

इमरान सरकार विपक्षी गठबंधन की मांग पर इस्‍तीफा नहीं देगी: पाक विदेश मंत्री

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

पाकिस्‍तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि इमरान सरकार विपक्षी गठबंधन की मांग पर इस्‍तीफा नहीं देगी। पीटीआइ सरकार ने विपक्षी गठबंधन की इस मांग को खारिज कर द‍िया है। कुरैशी ने कहा कि विपक्ष की यह मांग तर्कहीन और अनुचित है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान को नेशनल असेंबली का विश्‍वास हासिल है। वह विपक्ष की मांग पर इस्‍तीफा क्‍यों देंगे ? उधर, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार को सत्ता से बेदखल करने के अपने अभियान को तेज कर दिया है। गौरतलब है कि पाकिस्‍तान में कई हफ्तों से इमरान सरकार के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट होकर उनके इस्‍तीफे की मांग कर रहा है।

पीडीएम प्रमुख ने कहा, नाजायज सरकार से अभियान होगा तेज

पाकिस्‍तान में प्रमुख विपक्षी गठबंधन पीडीएम प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि विपक्ष का आंदोलन अब केवल प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार तक की सीमित नहीं होगा, बल्कि उनके समर्थकों पर भी हमला किया जाएगा। पीडीएम प्रमुख ने कहा विपक्षी गठबंधन  पहले की तुलना में मजबूत हुआ है। उन्‍होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इस नाजायज सरकार से देश से छुटकारा पाने के लिए पहले से अधिक दृढ़ है। रहमान ने कहा कि विस्‍तृत चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि विपक्ष आगामी उप चुनावों में भाग नहीं लेगा। उन्‍होंने कहा कि हालांकि, सीनेट चुनाव लड़ने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

Post navigation

Previous: दुनियाभर में 24 घंटों में मिले 5.52 लाख नए कोरोना मामले, अब तक 8 करोड़ लोग संक्रमित
Next: असम राइफल्स ने नशा विरोधी अभियान का पहला चरण किया शुरू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.