Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुनियाभर में 24 घंटों में मिले 5.52 लाख नए कोरोना मामले, अब तक 8 करोड़ लोग संक्रमित
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

दुनियाभर में 24 घंटों में मिले 5.52 लाख नए कोरोना मामले, अब तक 8 करोड़ लोग संक्रमित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2_1609554031

अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में बड़ी तादाद में वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया है. लेकिन अब भी बड़ी संख्या में कोरोना के केस दर्ज किए जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 5.54 लाख नए मामले दर्ज किए गए और 9,451 संक्रमितों की जान चली गई है. संक्रमितों का आंकड़ा आठ करोड़ 43 लाख के पार पहुंच गया है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक 18 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ 96 लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं. कुल साढ़े आठ करोड़ में से दो करोड़ 28 लाख लोग अभी भी संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

NEW YORK, NY – APRIL 9: Bronx-Lebanon Hospital Center medical staff speak to each other outside of the emergency room bay on April 9, 2020 in New York City. New York Governor Andrew Cuomo said that while signs show that measures taken by New Yorkers are beginning to flatten the curve, COVID-19 deaths across the state hit a daily record for the third straight day on Wednesday with 799 fatalities. (Photo by David Dee Delgado/Getty Images)

17 दिसंबर को सबसे ज्यादा 7.38 लाख कोरोना केस और 30 दिसंबर को सबसे ज्यादा 15,121 लोगों की मौत हुई थी. कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है. बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद मैक्सिको, ब्रिटेन, रूस, ब्राजील, इटली, साउथ अफ्रीका, पोलांड, कोलंबिया, टर्की, जर्मनी, इंडोनेशिया, भारत में मौत के सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई.

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 65 हजार से ज्यादा नए केस आए और 2,112 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में एक करोड़ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 17 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 25 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका: केस- 20,616,428, मौत- 356,428
  • भारत:       केस- 10,303,409, मौत- 149,205
  • ब्राजील:     केस- 7,700,578, मौत- 195,441
  • रूस:         केस- 3,186,336, मौत- 57,555
  • फ्रांस:        केस- 2,639,773, मौत- 64,765
  • यूके:          केस- 2,542,065, मौत- 74,125
  • टर्की:         केस- 2,220,855, मौत- 21,093
  • इटली:       केस- 2,129,376, मौत- 74,621
  • स्पेन:         केस- 1,936,718, मौत- 50,837
  • जर्मनी:      केस- 1,755,937, मौत- 34,388

किस देश में हुई कितनी मौत?
दुनिया के 27 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 18 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 12 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 53 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, इटली, ब्रिटेन.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अफ्रीका सीडीसी जॉन नेकेंगसॉन्ग का अनुमान, कहा- इस साल के मध्य मिल जाएगी लोगों को वैक्सीन
Next: इमरान सरकार विपक्षी गठबंधन की मांग पर इस्‍तीफा नहीं देगी: पाक विदेश मंत्री

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.