Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लगातार तीसरे मैच में केन विलियमसन ने बनाया शतक, पाकिस्तान को बताया कैसे बने नंबर वन
  • खेल
  • देश
  • विदेश

लगातार तीसरे मैच में केन विलियमसन ने बनाया शतक, पाकिस्तान को बताया कैसे बने नंबर वन

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (23)

क्राइस्टचर्च में मेजबान न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दो दिन का खेल समाप्त हो गया है। दो दिन के खेल के बाद सीरीज में ड्राइविंग सीट पर बैठी कीवी टीम इस मुकाबले में भी आगे चल रही है। हालांकि, पाकिस्तान के पास अभी भी मामूली सी बढ़त है, लेकिन न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन शतक बनाकर नाबाद हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को दिखा दिया है कि वे किस वजह से नंबर वन बने हैं।

आइसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी हासिल करने वाले केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 140 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ये विलियमसन के टेस्ट करियर का 24वां शतक था। विलियमसन ने अर्धशतक से शतक तक पहुंचने के लिए महज 35 गेंदों का इस्तेमाल किया। हाल ही में टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज बने विलियमसन का ये लगातार तीसरे टेस्ट मैच में तीन अंकों का स्कोर है। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ और इसी सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ केन विलियमसन ने 251 रन की पारी खेली थी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 129 रन बनाए थे। उन दोनों मैचों को टीम ने जीता है। विलियमसन अब टेस्ट क्रिकेट में 7 हजार रन बनाने के काफी करीब हैं। विलियमसन मौजूदा समय में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल समाप्त होने के बाद 112 रन पर नाबाद हैं। अगर वे 11 रन और बना लेते हैं तो वे टेस्ट क्रिकेट में 7 हजार रन बनाने का आंकड़ा छू लेंगे।

वहीं, अगर मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 297 रन बनाए थे। इसके जवाब में कीवी टीम ने 85 ओवर में तीन विकेट खोकर 286 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के पास अभी 11 रन की बढ़त है, लेकिन मेजबान टीम के पास 7 विकेट हैं और विलियमसन 112 रन बनाकर और हेनरी निकोल्स 89 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में पाकिस्तान की टीम के ऊपर दबाव होगा।

Post navigation

Previous: Ind vs Aus: हमें पसंद नहीं कि हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार हो: टीम इंडिया
Next: सरकार GST चोरी करने वालोँ के खिलाफ सख्त, सात हजार पर कार्रवाई, 185 हुए अरेस्ट

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.