Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind vs Aus: हमें पसंद नहीं कि हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार हो: टीम इंडिया
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind vs Aus: हमें पसंद नहीं कि हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार हो: टीम इंडिया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
04_01_2021-ajinkya_rahane_century_rohit_sharma_21236493

भारतीय टीम को चौथा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन के गाबा में खेलना है, लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सख्त क्वारंटाइन से गुजरना पड़ सकता है। इसको लेकर भारतीय टीम का कहना है कि हम इसके लिए तैयार नहीं है कि हमें जानवरों की तरह एक चिड़ियाघर में रहना पड़े, जबकि 20 हजार लोग स्टेडियम में मैच देखने पहुंच सकते हैं। टीम से जुड़े एक शख्स ने कहा है जब सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो फिर क्वारंटाइन की क्या जरूरत है।

मेहमान टीम का कहना है कि हमें ऑस्ट्रेलिया के लोगों की तरह ही ट्रीट किया जाना चाहिए। वे ‘सरकारी प्रोटोकॉल’ का पालन करने के लिए तैयार हैं, जिसे संबंधित राज्य के सभी लोगों को पालन करना होगा। क्रिकबज को टीम इंडिया के करीबी ने बताया, “हमें लगता है कि यह विरोधाभासी है अगर आप प्रशंसकों को मैदान पर आने और उस स्वतंत्रता का आनंद लेने जा रहे हैं और फिर हमें कहते हैं कि होटल जाइए और क्वारंटाइन में रहिए। यह विशेष रूप से कोरोना वायरस टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद है। हम नहीं चाहते हैं कि हमारे साथ चिड़ियाघर में जानवरों की तरह व्यवहार किया जाए।”

सूत्र ने आगे बताया, “शुरू से ही हमने जो कहा है, उस पर अभी भी टिके हैं। हम ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के समान नियमों का पालन करना चाहते हैं। इसलिए अगर मैदान के अंदर भीड़ की अनुमति नहीं थी तो यह उनके लिए समझ में आता है कि वे हमें होटल के अंदर क्वारंटाइन होने के लिए कहें।”

टीम से जुड़े सूत्र ने यह भी खुलासा किया है कि ब्रिसबेन के संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम से उन्हें मिली अंतिम जानकारी पिछले सप्ताह आई थी, जहां उन्हें सूचित किया गया था कि वे ‘अपनी संबंधित मंजिलों को नहीं छोड़ सकते’। उधर, भारतीय टीम ने इन शर्तों को मानने से तुरंत इनकार कर दिया था। वहीं, क्वींसलैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि अगर भारतीय टीम नियमों के मुताबिक नहीं चलती है तो फिर यहां मत आइए।

Post navigation

Previous: मुंबई में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, मार्च के बाद एक दिन का सबसे कम
Next: लगातार तीसरे मैच में केन विलियमसन ने बनाया शतक, पाकिस्तान को बताया कैसे बने नंबर वन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.