Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind vs Aus: तीसरे टेस्ट में भारत करेगा दो बदलाव, इन दो ओपनर और गेंदबाजों ने बढ़ाई रहाणे की मुश्किलें
  • खेल
  • देश
  • विदेश

Ind vs Aus: तीसरे टेस्ट में भारत करेगा दो बदलाव, इन दो ओपनर और गेंदबाजों ने बढ़ाई रहाणे की मुश्किलें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (34)

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरेगी यह बात को तय है। रोहित शर्मा को टीम का उप कप्तान बनाया गया है मतलब वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। उमेश यादव चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं तो उनकी जगह भी किसी ना किसी गेंदबाज को मौका मिलना तय है। जानकारी के मुताबिक टी20 सीरीज में सबको प्रभावित करने वाले टी नटराजन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है।

तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकते हैं इसका अंदाजा लगाया जाएगा तो वो कुछ ऐसा हो सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है।

ओपनिंग में रोहित और शुभमन

रोहित शर्मा की टीम में वापसी और शुभमन गिल के दमदार बल्लेबाजी के बाद पिछले दो मैच में रन बनाने में नाकाम रहे मयंक अग्रवाल का बाहर जाना तय माना जा रहा है।

चेतेश्वर, रहाणे और हनुमा मिडिल आर्डर में

तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा होंगे उनके स्थान से कोई भी छेड़छाड़ की संभावना नहीं है। चौथे स्थान पर कप्तान अजिंक्य रहाणे तो उनके बाद हनुमा विहारी बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। वैसे कुछ लोगों ने हनुमा को बाहर कर मयंक को टीम में रखने का भी सुझाव दिया है लेकिन ऐसा हो कम लगता है।

विकेटकीपर रिषभ पंत

रिषभ पंत को तीसरे मैच में भी बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया उतारेगी। ऐसा करने के पीछे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और प्रैक्टिस मैच में जमाया आतिशी शतक है।

जडेजा और अश्विन की फिरकी जोड़ी

आर अश्विन ने अब तक सीरीज में लाजवाब गेंदबाजी की है और जडेजा ने फिरकी के साथ दूसरे मैच में बल्लेबाजी के टीम के मुश्किल से निकाला था। यह जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए सिडनी में भी मुश्किल बन सकती है।

बुमराह, सिराज के साथ नटराजन

उमेश यादव के बाहर होने के बाद टीम में शामिल किए गए टी नटराजन को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की और नटराजन के आने के रनों पर लगाम लगाने में टीम को मदद मिलेगी। वैसे शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी को भी मौका दिए जाने के लेकर चर्चा चल रही है।

भारत का संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन/ शार्दुल ठाकुर

 

Post navigation

Previous: सोने के वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें रेट
Next: ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का ट्रेलर रिलीज, देंखे वीडियो

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.