Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें रेट
  • देश
  • बिजनेस

सोने के वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
04_12_2020-gold__pexels_21132443

सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत बुधवार सुबह 225 रुपये की गिरावट के साथ 51,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 191 रुपये की गिरावट के साथ 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.69 फीसद या 486 रुपये की गिरावट के साथ 70,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी गिरावट देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.30 फीसद या 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,948.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.18 फीसद या 3.54 डॉलर की गिरावट के साथ 1,946.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.63 फीसद या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 27.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.81 फीसद या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 27.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 29 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए क्या है कीमत
Next: Ind vs Aus: तीसरे टेस्ट में भारत करेगा दो बदलाव, इन दो ओपनर और गेंदबाजों ने बढ़ाई रहाणे की मुश्किलें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.