Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
5ff7f7a26d32b

यूपी के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकी 16 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज जिले के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

मामला जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जीतगढ़ी गांव का है। लापरवाही करने पर कोतवाली प्रभारी, चौकी प्रभारी और दो बीट सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषी और डिस्टलरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। एसएसपी बुलंदशहर ने कहा, “स्टेशन प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। आगे की जांच जारी है।”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकंदरबाद के जीतगढ़ी में मिस इंडिया मार्का की शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गयी। पहले गांव के लोगों ने छिपाया, लेकिन बाद में पूछताछ की गयी तो मामले का पता चला। पूरे इलाके में जितने भी लोग किसी भी कारण से बीमार थे, सबको अस्पताल भेजा गया। उसमें 16 लोगों को भर्ती कराया गया है। शराब की सैंपलिंग की जा रही है। गांव के कुलदीप नामक व्यक्ति ने शराब पिलाई थी। उसकी तलाश की जा रही है। करीब 3 से चार लोगों की हालत गंभीर है। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को शिथिलता बरतने पर निलंबित कर दिया गया है जिसमें सिंकदराबाद थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और दो सिपाही शामिल हैं। मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार जिले के गांव जीतगड़ी निवासियों ने दो दिन पहले एक ग्रामीण से शराब खरीदी थी। रात को शराब पीने के बाद यह सभी अपने अपने घर जाकर सो गए। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद इन सबकी हालत बिगड़ने लगी। इनमें से सतीश, कलुआ, रंजीत तथा सुखवाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि बाकी का इलाज चल है।

पुलिस और प्रशासनिक टीम गांव पहुंच गई और परिवार से पूरी घटना की जानकारी लेने में जुट गई है। शराब बेचने वाला अभी भी पकड़ से बाहर है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी। वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर हर पीड़ित को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया। दोषी डिस्टीलरी के खिलाफ भी कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश के ‘लव जिहाद’ अध्यादेश को राज्यपाल ने दी मंजूरी
Next: महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद को कहा संभाजीनगर, कांग्रेस ने जताया ऐतराज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.