Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद को कहा संभाजीनगर, कांग्रेस ने जताया ऐतराज
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद को कहा संभाजीनगर, कांग्रेस ने जताया ऐतराज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर काफी समय से विवाद जारी है। ऐसे में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे सभी हैरान है। जी दरअसल हाल ही में मुख्यमंत्री ने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल में औरंगाबाद को संभाजीनगर बताया है। आप देख सकते हैं अपने एक ट्वीट में उन्होंने औरंगाबाद के लोगों के सपनों के घर को पूरा करने की बात कहते हुए उन्हें संभाजीनगरवासी लिखा है। जी हाँ, बीते कल ही उन्होंने ट्विटर हैंडल से संभाजीनगर का उल्लेख किया है जिस पर आज कांग्रेस ने ऐतराज जताया है।

हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से औरंगाबाद शहर का नाम संभाजीनगर लिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि, ‘वो कांग्रेस पार्टी की भूमिका सीएम उद्धव ठाकरे के सामने एक बार फिर रखेंगे।’ वहीं जब उनसे पूछा गया कि ‘आपके ऑब्जेक्शन के बाद भी CMO ऑफिस ने ट्वीट क्यों नही हटाया तो इस पर उनका कहना था कि ये ट्वीट गलती से हुआ होगा और क्यों नही हटाया इसको लेकर वो बात करेंगे।’

"काल राज्य मंत्रिमंडळाच्या बैठकीत ३१ डिसेंबर २०२० पर्यंत राज्यातील नियमित न झालेल्या गुंठेवारी नियमित करण्याचा निर्णय घेतला आहे. मी काही दिवसांपूर्वी संभाजीनगरवासीयांना याविषयी आश्वासन दिले होते, त्याची पूर्तता केली आहे…(१/२) pic.twitter.com/aS5rZJGfnZ

— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) January 7, 2021

इस पर कांग्रेस नेता थोराट ने कहा कि, ‘पार्टी को लगता है कि लोगों की प्रगति और विकास, नाम बदलकर नहीं लाए जा सकते। हालांकि, उन्होंने बीजेपी नेताओं के उन दावों का खंडन किया कि गठबंधन सहयोगियों के बीच दरार है।’ वैसे आप सभी यह तो जानते ही होंगे कि बीते 6 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर औरंगाबाद हाई अड्डे का नाम बदलने की अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया था। उसी के बाद से यह मुद्दा चर्चाओं में है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश
Next: बिहार के भोजपुर में अपराधियों बीते 12 घंटे में दो लोगों को मारी गोली, एक की मौके पर मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.