Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऋतिक रोशन के 47 वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े खास राज
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

ऋतिक रोशन के 47 वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े खास राज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
happy-birthday-1515560981

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जाने माने एक्टर में से एक हैं। उनका जन्म 10 जनवरी को 1974 में हुआ। ऋतिक इंडस्ट्री में हैंडसम हंक के नाम से जाने जाते हैं। ऋतिक करोड़ो दिलों में राज करते हैं। इतना ही नहीं वे अपने धमाकेदार डांस के लिए भी जानें जाते हैं।

ऋतिक ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो न प्यार से’  फिल्मों में डेब्यू किया था। ऋतिक इस फिल्म में अमीषा पटेल के साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी ने स्क्रीन पर धमाल मचा दिया था। लोगों ने ऋतिक को काफी प्यार दिया। इस फिल्म के बाद से उनकी जिंदगी बदल गई और उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं।

एक्टर अपनी एक्टिंग के लिए खास जाने जाते हैं। उन्होंने कहो न प्यार है, ‘धूम 2’, ‘कृष’, ‘सुपर 30’, ‘लक्ष्य’, ‘जोधा अकबर’, ‘बैंग बैंग’, ‘काबिल’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘वॉर’, जैसी कई फिल्मों में काम करके वे अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

धर्मेंद्र के हैं दीवाने

बॉलीवुड में  ऋतिक रोशन धर्मेंद्र को काफी पसंद करते हैं। यहां तक की उन्होंने अपने वॉर्डरोब में भी धर्मेंद्र की तस्वीर लगा रखी हैं।

स्कूल जाने में घबराते थे

ऋतिक की बचपन की लाइफ इतनी आसान नहीं थी। कहा जाता है कि ऋतिक बचपन में हकलाते थे। जिस वजह से स्कूल में उनकी काफी मजाक बनाई जाती थी। इससे वे काफी चिड़ते थे। उन्होंने इस बारे में बताया था। इस कारण से मुझे स्कूल जाना पसंद नहीं था।

10 नहीं, 11 हैं उंगलियां  

ऋतिक रोशन इंडस्ट्री में ऐसे एक्टर हैं जिनकी 10 नहीं बल्कि 11 उंगलियां  हैं। किसी-किसी फिल्म में उनकी 11वीं उंगली हाइट की गई है।

फिल्मों में डेब्यू करने के बाद मिले 30 हजार प्रपोजल

ऋतिक रोशन काफी चार्मिंग एक्टर हैं। साल 2000 में फिल्मों में डेब्यू करने के बाद वे कई लोगों के फेवरेट बन गए। कहो न प्यार है फिल्म उनके लिए काफी खास थी। पहला तो वे हिट हो गए थे और दूसरा उनके लिए इस फिल्म के बाद 30 हजार प्रपोज़ल मिले थे।

ऋतिक के निक नेक है डुग्गू

राकेश नागरथ के बेटे ऋतिक के बचपन का नाम डुग्गू था। ऋतिक का नाम उनके दादा नागरथ और पिता राकेश ने मिलकर रखा था, लेकिन घर वाले उन्हें प्यार से आज भी डुग्गू बुलाते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: EPF अकाउंट में घर बैठे अपडेट करें अपने नए बैंक खाते की डिटेल, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
Next: कंगना रनौत ने ‘twitter’ पर साधा निशाना, कहा- अपने ही लालच के गुलाम बन रहे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.