Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • EPF अकाउंट में घर बैठे अपडेट करें अपने नए बैंक खाते की डिटेल, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

EPF अकाउंट में घर बैठे अपडेट करें अपने नए बैंक खाते की डिटेल, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
money

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सब्सक्राइबर्स को ईपीएफ अकाउंट से निकासी की अनुमति देता है। ईपीएफ सदस्य को बिना किसी परेशानी के अपने पीएफ खाते से निकासी करने के लिए अपनी मौजूदा बैंक खाते को पीएफ खाते के साथ जरूर अपडेट करा लेना चाहिए। बहुत बार सब्सक्राइबर्स पीएफ खाते से लिंक बैंक अकाउंट को बंद करा चुके होते हैं और नया खाता पीएफ अकाउंट से लिंक करवाना भूल जाते हैं। बैंक खाते की जानकारी सही नहीं होने पर आप अपने पीएफ अकाउंट से पैसा नहीं प्राप्त कर पाएंगे। ऐसे में आपको अपने नए बैंक अकाउंट की जानकारी पीएफ खाते के साथ अपडेट करना आवश्यक है। आइए जानते हैं कि ऐसा करने की स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस क्या है।

स्टेप 1. सबसे पहले एकीकृत सदस्य पोर्टल पर जाएं और यूजरनेम व पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।

स्टेप 2. अब ‘Manage’ टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3. ड्रॉप डाउन मेन्यू में से ‘KYC’ को चुनें।

स्टेप 4. अब बैंक को चुनें और बैंक अकाउंट नंबर, नाम और आईएफएससी कोड (IFSC code) भरकर ‘Save’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5. यह जानकारी एक बार नियोक्ता द्वारा अप्रूव्ड हो जाने के बाद अप्रूव्ड केवाईसी सेक्शन में दिखाई देगी और इस तरह आपके नए बैंक खाते की जानकारी ईपीएफ अकाउंट के साथ अपडेट हो जाएगी।

यहां आपको बता दें कि आप EPFO पोर्टल के माध्यम से अपना EPF बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसकी क्या प्रक्रिया है।

स्टेप 1. इसमे सबसे पहले मेंबर को www.epfindia.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2. अब आपको ‘Our Services’ टैब में से ‘For Employees’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. अब आपको ‘Services’ टैब में से ‘Member Passbook’पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4. अप आपको लॉग-इन करने के लिए अपना UAN और पासवर्ड डालना होगा और आप अपने पीएफ अकाउंट की पासबुक देख पाएंगे।

यहां आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका अकाउंट आपके UAN से टैग हो। साथ ही आपका UAN एंप्लॉयर द्वारा एक्टिवेटेड होना चाहिए। आप इस पोर्टल से पासबुक की प्रिंट निकाल सकते हैं या उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: इस खिलाड़ी ने बतौर टेस्ट ओपनर विदेश में लगाई पहली हाफ सेंचुरी, ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
Next: ऋतिक रोशन के 47 वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े खास राज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.