Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बोइंग 737-500 प्लेन का मलबा और मानव अवशेष मिले, बड़े पैमाने पर चल रहा है तलाशी अभियान
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

बोइंग 737-500 प्लेन का मलबा और मानव अवशेष मिले, बड़े पैमाने पर चल रहा है तलाशी अभियान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed-file

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए बोईंग 737-500 की तलाश में लगे राहत और बचाव दल के सदस्यों को जावा के समुद्र से रविवार सुबह मानव अवशेष, फटे कपड़े और धातु के कुछ टुकड़े मिले हैं. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए पुष्टी की है .

विमान में सवार थे 62 यात्री

अधिकारियों ने बताया कि विमान में 62 लोग सवार थे. परिवहन मंत्री बी के सुमादी ने संवादाताओं से कहा कि दुर्घटनास्थल का अनुमान लगने के बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया है. राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी ने बयान जारी करके कहा कि खोज और बचाव दल ने लांकांग और लाकी द्वीपों के बीच ये वस्तुएं बरामद की हैं.

उड़ान भरने के बाद  ATC से टूटा संपर्क

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से शनिवार को उड़ान भरने के तुंरत बाद श्रीविजय एयर जेट प्लेन का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया था. ये विमान पोंटियानक की तरफ जा रहा था, जो पश्चिम कालीमंतन की प्रांतीय राजधानी है. जानकारी के मुताबिक, बोइंग 737-500 प्लेन जकार्ता के सोएकरनो-हट्टा एयरपोर्ट से उड़ी थी. फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, एक मिनट से कम समय में प्लेन ने 10 हजार फीट का एल्टीट्यूड खो दिया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विपक्षियों पर नीतीश कुमार ने कसा तंज, कहा- पूरे 5 साल तक चलेगी हमारी सरकार
Next: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठण्ड, कश्मीर के कई जिलों का देश के दूसरे हिस्सों से टूटा संपर्क

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.