Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठण्ड, कश्मीर के कई जिलों का देश के दूसरे हिस्सों से टूटा संपर्क
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मेन स्लाइड

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठण्ड, कश्मीर के कई जिलों का देश के दूसरे हिस्सों से टूटा संपर्क

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Manali

कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में शीतलहर का असर बना हुआ है. कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को बर्फबारी हुई. श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इसके चलते श्रीनगर में शनिवार को सभी हवाई उड़ाने रद्द हो गई. हवाई उड़ाने पांच दिन बाद गुरुवार को ही शुरू हुई थीं. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां में एक फीट तक गिरी बर्फ. इससे वहां का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुई है और कई जिलों का संपर्क देश के दूसरे हिस्सों से कट गया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधितकम 18 डिग्री सेल्सियस रहना अनुमान जताया है. वहीं, देश के उत्तरी हिस्से में शीतलहर बनी रहने का अनुमान है.

बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर बर्फ हटाने में जुटे जवान
उत्तराखंड में बर्फबारी के लते चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर बर्फ जम गई. हाइवे पर बर्फ को हटाने में बीआरओ के जवान जुटे हुए हैं. प्रदेश की कई दूसरी सड़कों पर भी सीमा तक बर्फ जमी है. वहीं, मिनी स्वीटजरलैंड के रूप में मशहूर उत्तराखंड के चोपता बर्फबारी के बाद और खूबसूरत नजर आ रहा है. यहां बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे बड़ी संख्या में सैलानी आए हैं.

पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप
पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा. दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगामी समय में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है और उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है.

स्पेन में बर्फबारी का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा
यूरोपीय देश स्पेन में बर्फीले तूफान फेलोमेना के चलते बर्फबारी का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा है. स्पेन की राजधानी मेड्रिड में रेड अलर्ट घोषित किया गया है. सड़क, रेल और हवाई यातायात ठप हो गया है. स्पेन में 24 घंटे में 50 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है. मकान, दुकान, हर सामान बर्फ की मोटी परत से ढंक गई है. मेड्रिड में लोग गाड़ियों में ही फंस गए हैं. स्पेन में बर्फबारी की वजह से अब तक तीन लोगों की मौत हुई और कोरोना मरीजों की जान पर भी आफत बन आई है.

स्पेन के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक लगातार बर्फबारी की चेतावनी दी है. राहत और बचाव के लिए सेना को उतारा गया. वहीं, रूस के नॉरिलस्क शहर में एवलांच से स्की रिजॉर्ट तबाह हो गया. मलबे में दबने तीन लोगों की मौत हुई है और कई लोगों को दबे होने की आशंका है.

Post navigation

Previous: बोइंग 737-500 प्लेन का मलबा और मानव अवशेष मिले, बड़े पैमाने पर चल रहा है तलाशी अभियान
Next: पिछले 24 घंटों में मिले 18 हजार से ज्यादा नए मामले, 19 हजार से अधिक हुए स्वस्थ

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.