Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिग बॉस 14: घर से बेघर होते ही जैस्मिन भसीन ने ट्वीट कर रश्मि देसाई को सुनाई खरीखोटी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

बिग बॉस 14: घर से बेघर होते ही जैस्मिन भसीन ने ट्वीट कर रश्मि देसाई को सुनाई खरीखोटी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
बिग-बॉस-14-जैस्मीन-भसीन-को-रश्मि-देसाई-पर-टिप्पणियों

बिग बॉस के घर में कौन, कब किसका दुश्मन बन जाए या फिर दोस्त बन जाए ये कहना मुमकिन नहीं है। वहीं हाल ही में घर से बेघर हुई कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन बाहर आते ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं और इसके साथ ही उन्होंने पहला ट्वीट कर रश्मि देसाई को खरीखोटी सुनाई है। हाल ही में रश्मि देसाई बिग बॉस 14 के घर में कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को सपोर्ट करने पहुंची थीं। जहां उन्होंने अली और जैस्मिन को निशाने पर लेते हुए पर्सनल मुद्दे ना उठाने की सलाह दी। इसी को देखते हुए जैस्मिन और रश्मि के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गई है।

घर में बतौर विकास गुप्ता की करीबी बनकर आईं एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने विकास गुप्ता को हिम्मत देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही रश्मि ने घरवालों पर जमकर निशाना साधा। रश्मि को सबसे ज्यादा अली गोनी और जैस्मिन भसीन पर भड़कते देखा गया। शो में रश्मि ने जैस्मिन और अली को पर्सनल मुद्दों पर ना लड़ने और परिवार पर ना जाने की नसीहत दी थी। इसी बात पर जैस्मिन ने बेघर होते ही अपना जवाब पेश किया है। साथ ही रश्मि को आड़े हाथों लेने की कोशिश की है।

जैस्मिन भसीन ने ट्वीट कर लिखा है,’रश्मि देसाई की बुली की परिभाषा पूरी तरह से गलत है। अगर घर में पर्सनल एजेंडा की बात करना बुली है तो आपने सबसे ज्यादा बुली की है। आपने अपने सीजन में सिर्फ यही काम किया है। पूरे शो के दौरान आप पर्सनल मुद्दों और दुश्मनी को घसीटती रहीं।’

हालांकि जैस्मिन के ट्वीट पर रश्मि देसाई भी चुप नहीं रहीं और रिप्लाई करते हुए एक बार फिर जैस्मिन पर बरसती नजर आईं। रश्मि ने लिखा- ‘जैस्मिन भसीन और उनकी टीम कुछ तमाशा बनाना चाहती है। तो ये आपके लिए है। शेर की नींद भेड़ की राय पर कभी नहीं टूटती। गलत दिखा तो गलत बोला। गुड लक।’

बता दें कि जैस्मिन भसीन का सफर अब बिग बॉस हाउस से खत्म हो गया है। जैस्मिन के बेघर होने पर अली गोनी समेत सलमान खान भी काफी इमोशनल होते नजर आएं।

Post navigation

Previous: बॉयफ्रेंड के साथ ड्रीम डेट पर गईं ‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर
Next: यूपी के बदायूं गैंगरेप पीड़ि‍ता के बेटे ने पुजारी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.