Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉयफ्रेंड के साथ ड्रीम डेट पर गईं ‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

बॉयफ्रेंड के साथ ड्रीम डेट पर गईं ‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
MILIND_5ffbe72014ab3

टीवी के बहुत ही पॉपुलर शो बालिका वधु को आप सभी ने देखा ही होंगा। इस शो से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री अविका गोर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन के बारे में हर दिन अपने फैंस को बताती रहती हैं। उन्होंने बीते दिनों ही अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अपने फैंस को बताया था।

अब इसी क्रम में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वह बड़ी खूबसूरत नजर आ रही हैं। जी दरअसल हाल ही में अविका अपने ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ किसी खूबसूरत सी डेट पर गई थीं और इस तस्वीर में दोनों बेहतरीन दिखाई दे रहे हैं।

आप देख सकते हैं अविका इसमें किसी पेड़ के नीचे खड़ी है। वहीँ मिलिंद ने अविका के कमर पर हाथ रखा हुआ है। इस फोटो को शेयर कर अविका ने नजर ना लगने वाला इमोजी बनाया है। वैसे कुछ दिनों पहले ही अविका ने अपने फैंस के साथ अपनी लव लाइफ को शेयर किया है। उस दौरान एक फोटो को शेयर कर अविका ने अपने रिलेशनशिप की घोषणा करते हुए बताया था कि, ‘वो रोडीज फेम सोशलाइट मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं।’

अविका ने एक खूबसूरत पोस्ट से मिलिंद के लिए उनका प्यार बयान किया था। उन्होंने एक पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी प्रार्थना का जवाब मुझे मिल गया हैं। मुझे मेरी जिंदगी का प्‍यार मिल गया हैं।  वो मेरा है और मैं उसकी हूं। हमेशा के लिए।’ वैसे इस पोस्ट में अविका ने ये भी बताया था कि ‘फिलहाल वो शादी नहीं कर रही हैं। वो बस, ‘इजहार-ए-मोहोब्बत’ कर रही हैं।’ अविका इन दिनों NGO के काम संभालती हैं और सेलिब्रिटी के तौर पर बात करें तो वह इन दिनों इंडस्ट्री से थोड़ी दूर हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: घरों की मांग बढ़ाने को क्रेडाई ने की बजट में टैक्स छूट की मांग, होम लोन पेमेंट पर अलग से छूट का सुझाव
Next: बिग बॉस 14: घर से बेघर होते ही जैस्मिन भसीन ने ट्वीट कर रश्मि देसाई को सुनाई खरीखोटी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.