Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लद्दाख में LAC पर तनाव के बीच भारतीय सैनिकों की दरियादिली से चीन हुआ शर्मसार
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

लद्दाख में LAC पर तनाव के बीच भारतीय सैनिकों की दरियादिली से चीन हुआ शर्मसार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)

लद्दाख में एलएसी पर मौजूद भारतीय सैनिक जहां चीन की हर चालबाजी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं भारतीय सैनिक दरियादिली भी दिखा रही है। एकबार फिर भारतीय सैनिक की दरियादिली से चीन को शर्मसार होना पड़ा है। भारतीय सैना ने लद्दाख में सीमा पर पकड़े गये चीनी सैनिक को चीन को वापस कर दिया है। भारतीय सेना ने पकड़े गए चीन के सैनिक को चुशुल मोलडो बॉर्डर पॉइंट पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को आज दस बजे सौंपा।

आपको बता दे कि 8 जनवरी की सुबह यह सैनिक पेंगोंग झील के साउथ एरिया में LAC को पार करके भारतीय सीमा में आ गया था। जिसके बाद इंडियन आर्मी ने गिरफ्तार कर लिया था। पूरी तफ्तीश के बाद इसे चीन को वापस भेज दिया गया है। चीन के तरफ से कहा गया था कि उसका सैनिक अंधेरे में भटक कर इंडिया के सीमा में प्रवेश कर गया था। चीन ने भारत से अपने सैनिक को लौटाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद आज भारत ने चीन के सैनिक को पीएलए से सुपुर्द कर दिया।

एक साल के भीतर यह दूसरा मामला है जब चीनी सैनिक भटक कर भारतीय इलाके में घुस आए और बाद में भारतीय सैनिकों ने उसे चीनी सेना को वापस कर दिया। इससे पहले, भारतीय सेना ने पिछले साल अक्टूबर महीने में पूर्वी लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में पीएलए के एक सैनिक को पकड़ा था। चीनी सैनिक वांग या लोंग भटक कर वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुस आया था। बाद में उसे चीन को सौंप दिया गया था।

गौरतलब है कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर पिछले मई के पहले हफ्ते से भारत और चीन के सैनिक आमने सामने हैं। LAC पर पिछले मई के पहले हफ्ते से भारत और चीन के तकरीबन 50-50 हजार सैनिक आमने सामने हैं। हालात काफी तनावपूर्ण है। यही वजह है कड़ाके की ठंड में भी सीमा पर दोनों ओर से सैनिकों का जबरदस्त जमावड़ा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रियंका गांधी वाड्रा आज मना रही अपना 49वां जन्मदिन, दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर दी बधाई
Next: पिछले 24 घंटो में कोरोना के 5 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, जानिए टॉप-4 देशों की स्थिति

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.