Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रियंका गांधी वाड्रा आज मना रही अपना 49वां जन्मदिन, दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर दी बधाई
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

प्रियंका गांधी वाड्रा आज मना रही अपना 49वां जन्मदिन, दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर दी बधाई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
priya.jpg_1590239312_749x421

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं. इस अवसर पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता, पार्टी के अन्य नेताओं के द्वारा लगातार प्रियंका गांधी को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी जा रही है.

यूपी कांग्रेस की तरफ से ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए अपनी नेता को जन्मदिन की बधाई दी गई है. साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता  और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी ट्विट करते हुए प्रियंका को बधाई दी, उन्होंने लिखा कि प्रियंका गांधी को उनके जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बता दें कि प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ही हुआ था.

प्रियंका गांधी काफी वक्त तक राजनीति से दूर रहीं, हालांकि उनमें इंदिरा गांधी की छवि दिखना और सियासी करिश्मे की बात निरंतर होती रही. काफी समय तक प्रियंका गांधी केवल अमेठी और रायबरेली में ही चुनाव प्रचार करती थीं. हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई और वो एक्टिव पॉलिटिक्स में आईं. अब प्रियंका के नेतृत्व में ही कांग्रेस पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है. प्रियंका लगातार योगी सरकार पर आक्रामक रवैया अपनाए हुए हैं और हर मुद्दे पर योगी सरकार पर हमला करती नज़र आती हैं.

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं#HBDPriyankaGandhi pic.twitter.com/ZKsBiPuxjE

— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 11, 2021

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी के बदायूं गैंगरेप पीड़ि‍ता के बेटे ने पुजारी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
Next: लद्दाख में LAC पर तनाव के बीच भारतीय सैनिकों की दरियादिली से चीन हुआ शर्मसार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.