Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पिछले 24 घंटो में कोरोना के 5 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, जानिए टॉप-4 देशों की स्थिति
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

पिछले 24 घंटो में कोरोना के 5 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, जानिए टॉप-4 देशों की स्थिति

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (24)

दुनियाभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है. दुनिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5 लाख 55 हज़ार 917 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 करोड़ 12 लाख 82 हज़ार 269 हो गई है.

कोरोना का बढ़ता हुआ ग्राफ चिंता का विषय बना हुआ है. हालांकि, अधिकतर देशों के दैनिक मामलों में कमी देखने को मिली है. पहले की तुलना में मौतों के कुल आंकड़ों में भी कमी देखने को मिली है. इसके अलावा, रिकवरी रेट में भी सुधार देखने को मिला है.

भारत में पिछले 24 घंटे में आए 12 हज़ार 481 नए मामले

पिछले 24 घंटे में भारत में कुल 12 हज़ार 481 नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में 2438 मामले, कर्नाटक में 496 मामले, दिल्ली में 306 मामले, यूपी में 509 मामले और पश्चिम बंगाल में 612 मामले सामने आए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा, केरल में 20 मौतें, दिल्ली में 13 मौतें, पश्चिम बंगाल में 16 मौतें और छत्तीसगढ़ में 15 मौतें भी लिस्ट में शामिल हैं. भारत में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 2 लाख 17 हज़ार 881 हो गई है.

अमेरिका में नहीं थम रही कोरोना का रफ्तार

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1 लाख 94 हज़ार 445 नए मामले सामने हैं, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 31 लाख 22 हज़ार 959 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 1760 लोगों की मौत भी हुई है. गौरतलब है कि अब देश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 3 लाख 85 हज़ार 96 हो गई है.

ब्राजील और रूस के दैनिक आंकड़ों पर एक नज़र

पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 28 हज़ार 43 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. वहीं, 477 लोगों की मौत भी हुई है. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 7 लाख 22 हज़ार 733 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में रूस में 23 हज़ार 315 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. वहीं, 436 लोगों की मौत भी हुई है. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 62 हज़ार 321 हो गई है.

Post navigation

Previous: लद्दाख में LAC पर तनाव के बीच भारतीय सैनिकों की दरियादिली से चीन हुआ शर्मसार
Next: कोविड-19 वायरस के जून के बाद 24 घंटों में सबसे कम 12 हजार से ज्यादा नए मामले

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.