Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोविड-19 वायरस के जून के बाद 24 घंटों में सबसे कम 12 हजार से ज्यादा नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 वायरस के जून के बाद 24 घंटों में सबसे कम 12 हजार से ज्यादा नए मामले

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के सिर्फ 12,584 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 167 लोगों की मौत हुई है। एक समय था, जब सिर्फ एक राज्‍य से संक्रमण के इतने मामले सामने आते थे। भारत में कोविड-19 के सिर्फ 2,16,558 सक्रिय मामले रह गए हैं। अब तक एक करोड़ से ज्‍यादा(1,01,11,294) लोग इस जानलेवा वायरस को भारत में मात दे चुके हैं। अब तक कुल 1,51,327 लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान गई है। भारत में अब तक 1,04,79,179 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार एक तरह धीमी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 18,385 लोगों ने इस वायरस को मात दी है। अगले कुछ दिनों में लोगों के ठीक होने की गति में यकीनन इजाफा होगा, जब देशभर में वैक्‍सीनेशन शुरू हो जाएगा। बता दें कि वैक्‍सीन की पहली खेप सीरम इंस्‍टीट्यूट से रवाना हो गई है। देशभर में 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत होने जा रही है, जिसकी तैयारियां पूरी हो गई। वैक्‍सीनेशन के लिए देशभर में ड्राई रन भी किया जा चुका है, ताकि इस दौरान आने वाली समस्‍याओं का समाधान किया जा सके।

बता दें कि एक समय सिर्फ महाराष्‍ट्र में एक दिन में 12 हजार से ज्‍यादा मामले सामने आते थे। आज पूरे देश में 12 हजार मामले सामने आए हैं। जून महीने के बाद ये सबसे कम आंकड़ा है। 18 जून के बाद यह एक दिन में आए सबसे कम नए मामले हैं. 18 जून को देश में 12,881 नए मामले सामने आए थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पिछले 24 घंटो में कोरोना के 5 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, जानिए टॉप-4 देशों की स्थिति
Next: दिल्ली के गाजीपुर पोल्ट्री बाजार पर रोक लगाने की मांग, HC में दायर हुई याचिका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.