Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड: काॅर्बेट के रेस्क्यू सेंटर में बनाया जाएगा हाथी बाड़ा, बीमार हाथियों का भी होगा इलाज
  • उत्तराखंड
  • देश
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड: काॅर्बेट के रेस्क्यू सेंटर में बनाया जाएगा हाथी बाड़ा, बीमार हाथियों का भी होगा इलाज

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 0 comments
download (27)

काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में रेस्क्यू सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। इसे और विस्तार दिया जा रहा है। अब रेस्क्यू सेंटर में हाथी बाड़ा बनाकर बिगड़ेल हाथियों को लाकर सुधारा जाएगा। इस योजना को शासन की स्वीकृति भी मिल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में कार्बेट पार्क के निरीक्षण के दौरान ढेला रेंज में रेस्क्यू सेंटर बनाने की घोषणा की थी। अब यह सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। सेंटर में बीमार व घायल बाघ व गुलदारों को लाकर रेस्क्यू सेंटर में उपचार करने के बाद छोड़ा जाएगा। रेस्क्यू सेंटर में बाघों को रखने के लिए दस व गुलदारों को रखने के लिए 20 बाड़े बनाए गए हैं।

अब इसी रेस्क्यू सेंटर में हाथी बाड़ा की योजना को भी हरी झंडी मिल चुकी है। पार्क अधिकारियों के मुताबिक हाथी बाड़ा में बीमार व घायल हाथियों को लाकर उनका उपचार तो कराया ही जाएगा। साथ ही जो जंगली हाथी क्षेत्र में उत्पात मचाएगा। उसे विभाग द्वारा रेस्क्यू कर हाथी बाड़ा में स्थित बनाए गए कराल में रखा जाएगा। कराल में प्रशिक्षित महावत हाथी को कुछ दिन तक प्रशिक्षण देकर उसके व्यवहार में बदलाव लाएंगे। जब हाथी का व्यवहार पूरी तरह सामान्य हो जाएगा तो उसे फिर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल अभी ढेला में दो कराल बनाए गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 25 हजार बूथों पर शुरू होगा, आज पहुंचेगी टीके की पहली खेप
Next: उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि, दो कौवों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.