Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 25 हजार बूथों पर शुरू होगा, आज पहुंचेगी टीके की पहली खेप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 25 हजार बूथों पर शुरू होगा, आज पहुंचेगी टीके की पहली खेप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
raftaar_2020-12_43d7bda1-caa2-49ba-b200-6e51848c4085_cbc6a7ff829e245158e607a3f45ff52d0d52b2f400f2a2bd8145fd653f8c8953_1

गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 25,000 बूथों पर 16 जनवरी से शुरू होगा. इसी दिन देश के अन्य हिस्सों में भी राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत होगी और प्राथमिकता के आधर पर तय किए गए ग्रुप के लोगों को टीके लगाए जाएंगे.

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने ट्वीट करके बताया कि गुजरात को मंगलवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर कोरोना वायरस टीके की पहली खेप उपलब्ध होगी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को इस तरह के 287 बूथों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ेंगे और अहमदाबाद तथा राजकोट में दो स्थानों पर डॉक्टरों और टीका लेने वालों से बातचीत करेंगे.

ગુજરાતમાં કોરોના વેક્સીનનો પ્રથમ જથ્થો તા.૧૨.૦૧.૨૦૨૧, મંગળવાર સવારે ૧૦.૪૫ કલાકે સરદાર વલ્લભભાઇ પટેલ ઇન્ટરનેશનલ એરપોર્ટ, અમદાવાદ ખાતે આવશે.@PMOIndia @narendramodi @vijayrupanibjp

— Nitin Patel (@Nitinbhai_Patel) January 11, 2021

मुख्यमंत्री सहित सांसद और विधायकों को पहले चरण में नहीं लगेंगे टीके
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद गुजरात सरकार ने निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री, भाजपा सांसद और विधायक प्राथमिकता वाले समूहों के साथ टीके नहीं लगवाएंगे. प्रधानमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से अपील की थी कि उन्हें टीकाकरण के पहले अभियान में हिस्सा नहीं लेना चाहिए.

राज्य में टीकाकरण से संबंधित तैयारियां पूरी
पटेल ने बताया कि टीकाकरण से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पटेल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं. मोदी ने देश में टीकाकरण अभियान को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों और महत्वपूर्ण अधिकारियों से बातचीत की और उसके बाद पटेल का यह बयान आया है.

पटेल ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी से होगी और 25,000 बूथों पर लोगों को टीके लगेंगे. उन्होंने कहा कि वह और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी लोगों के उत्साहवर्धन के लिए इनमें से एक स्थान पर मौजूद रहेंगे.

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की गई जान, जांच में जुटी पुलिस
Next: उत्तराखंड: काॅर्बेट के रेस्क्यू सेंटर में बनाया जाएगा हाथी बाड़ा, बीमार हाथियों का भी होगा इलाज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.